शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

पाकिस्तान में रेप के दोषियों को बनाएंगे नपुंसक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एंटी-रेप ऑर्डिनेंस-2020 पर साइन कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में रेप के दोषियों का केमिकल कैस्ट्रेशन (केमिकल से कुछ समय के लिए नपुंसक बनाने) की इजाजत मिल गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी कैबिनेट ने पिछले महीने ही इसे मंजूरी दे दी थी।


भारत में तैयार हो रही रूस की स्पूतनिक वैक्सीन के ट्रायल शुरू

 दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.52 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 28 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोनावायरस की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक भारत में तैयार की जा रही है। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDF) के CEO किरिल दिमित्रिव के हवाले से रूसी एम्बेसी ने एक बयान जारी किया। कहा- स्पूतनिक के अगले साल यानी 2021 के आखिर तक इस वैक्सीन के 30 करोड़ डोज तैयार कर लिए जाएंगे। ये सभी भारत में तैयार किए जाएंगे।

शादी का वादा कर बनाए संबंध दुष्कर्म नहीं

नई दिल्ली। शादी का वादा करके बनाए गए शारीरिक संबंध हमेशा दुष्कर्म नहीं हो सकता है। अगर महिला लंबे समय तक अपनी मर्जी से संबंध बनाती है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एक महिला की तरफ से दायर दुष्कर्म के मामले को खारिज करते हुए की है। महिला ने आरोपी को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति विभु बखरू ने कहा कि कुछ मामलों में शादी का वादा एक महिला को यौन संबंध स्थापित करने के लिए सहमत होने के लिए प्रेरित कर सकता है। भले ही महिला की सहमति की इच्छा न हो। वही जब काफी लंबे समय तक यौन संबंध बने रहते हैं। तब इसे अनैतिक और स्नेह से नहीं बल्कि केवल शादी के लालच के रूप में देखा गया है। अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को बरी करने से निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की। महिला ने दावा किया था कि आरोपित ने उसे धोखा दिया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। हाईकोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक बार-बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने से यह स्पष्ट है कि महिला ने अपनी मर्जी से ऐसा किया। क्योंकि महिला ने शिकायत में भी कहा था कि 2008 से उसने सारिक संबंध बनाए थे। इसके तीन-चार माह के बाद युवक ने शादी का वादा किया और रिश्ता जारी रखा। 

 

13 साल की लड़की बनी मां,16 साल के प्रेमिका ने अपनाने से किया इनकार

सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की बालिका गत दिनों मां बन गई। इसके बाद 16 वर्षीय प्रेमी ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार प्रोत्साहन ने बताया कि म्योरपुर क्षेत्र की 13 वर्षीय लड़की के बिन शादी के मां बनने की सूचना मिली है। छानबीन में पता चला कि लड़की जिस लड़के से प्रेम करती है वह नाबालिक है। 3 दिन पहले ही उसने प्रसव हुआ है। इसके बाद लड़के के परिवार वाले पीड़िता को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एक टीम उस गांव में जाएगी। पीड़िता चाह रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहे। महिला कल्याण विभाग मामले की सच्चाई जानने के बाद कार्यवाही करेगा। 

फ्रांस के राष्ट्रपति संक्रमित, मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की कॉर्नर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व के उन तमाम शीर्ष नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जो इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्रो के सिर्फ स्वस्थ होने की कामना की है।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति में वायरस का पहला लक्षण पाया गया। जिसके बाद उनका पीसीआर टेस्ट कराया गया। मौजूदा स्वास्थ्य दिशा निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रपति 7 दिनों तक आइसोलेट रहेंगे। लेकिन अपना कामकाज जारी रखेंगे। मैक्रो ने पिछले हफ्ते के आखिरी में यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने जर्मनी की चाल जालंधर जिला मार्केट के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। राष्ट्रपति ने बुधवार को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। पुर्तगाल के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। मैक्रो ने बुधवार को सरकार के 27 कैबिनेट बैठक की थी। जिसमें प्रधानमंत्री ज्यां कैस्टेक्स और अन्य मंत्री मौजूद थे। कैस्टेक्स के दफ्तर ने बताया है कि प्रधानमंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन एहतियातन आइसोलेशन में चल रहे हैं। 

राहुल का वॉकआउट संवैधानिक संस्था का अपमान : भाजपा

नई दिल्ली। रक्षा से संबंधित संसद की स्थाई समिति की बैठक से राहुल गांधी के वर्कआउट को भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्था का अपमान करार दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि संसद की स्थाई समिति विचार-विमर्श के लिए होती है। यह विरोध का स्थल नहीं है। जावडेकर के अनुसार संसदीय समिति की बैठकों से अनुपस्थित रहना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी की पुरानी आदत है। उनके अनुसार पिछले डेढ़ साल में रक्षा से संबंधित स्थाई समिति की कुल 14 बैठकें हुई, उनमें से केवल दो बैठकों में राहुल गांधी उपस्थित थे। वह स्थाई समिति का एजेंडा तय करने वाली बैठक में नहीं थे। ऐसे में पहले यह तय जनता के बाहर के मुद्दे पर चर्चा का आग्रह और फिर वर्कआउट सीधे तौर पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। 

अल्पसंख्यकों के लिए सबसे स्वीकार्य नेता है मोदी : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके समुदाय के ज्यादातर लोगों के लिए 'सबसे स्वीकार्य नेता' हैं और वे आज मोदी एवं उनकी सरकार की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

केंद्रीय मंत्री ने 'साउथ एशिया स्टेट ऑफ़ माइनॉरिटी रिपोर्ट 2020' को भी खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि भारत धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए असहिष्णु हो गया है। जम्मू एवं कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में हाल ही में भाजपा के लिए प्रचार करके लौटे नकवी ने कहा कि इस केंद्रीय शासित प्रदेश खासकर घाटी के लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर काफी उत्साह है और अब वहां 'खानदानी सियासत और पान दानी विरासत' के युग का अंत हो चुका है। अलगाववादी, आतंकवादी और भारत विरोधी संगठनों पर ब्रेक लगा है। 

जम्मू एवं कश्मीर में गठित होगा अल्पसंख्यक आरोग्य : अल्पसंख्यक कार्य मंत्री के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में मंत्रालय की योजनाएं आरंभ हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर में सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड तथा लद्दाख में वक्फ बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आगे अल्पसंख्यक आयोग भी गठित होगा। 

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

नशे से रोज 2 मौतें और 21 सुसाइड; इसका इलाज मुश्किल लेकिन संभव

 नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आकड़ों के मुताबिक, देश में ड्रग्स की वजह से हर 24 घंटे में 2 लोगों की मौत होती है। यानी महीने भर में 60 मौतें ड्रग्स की वजह से हो रही हैं। इसमें भी 5% बच्चे हैं। साल दर साल ड्रग्स की वजह से हो रही मौतों में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। 3 साल से हर 10 दिन में एक बच्चे की जान ड्रग्स की वजह से जा रही है। 2019 में ड्रग्स से 704 मौतें हुईं। पिछले पांच साल में ड्रग्स की वजह से 31 हजार सुसाइड हुए। सबसे ज्यादा 7 हजार 860 सुसाइड 2019 में हुए। पिछले साल हर दिन 21 सुसाइड सिर्फ ड्रग्स की वजह से हुए। 2018 से 2019 में ड्रग्स के चलते होने वाले सुसाइड के मामले लगभग 10% बढ़ गए हैं। भोपाल में साइकाइट्रिस्ट सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक, ड्रग्स की खपत बढ़ने की कई वजहें हैं, लेकिन इसे ट्रेंड के तौर पर देखा जाना इसका सबसे बड़ा कारण है। पेरेंट्स और समाज भी इसे बहुत सहजता से स्वीकार कर रहा है। इसके रोकथाम में अभी हमारी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी इसलिए नहीं है, क्योंकि हम इसे एक सामाजिक बुराई या आदत के तौर पर ट्रीट कर रहे हैं। जबकि, इसे एक मानसिक बीमारी के तौर पर ट्रीट किया जाना चाहिए।

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरा पारा, 10 किमी. प्रतिघंटा से चल रही हवा

 बुधवार को दिसंबर माह के मध्य में एकाएक ठंड ने जबरदस्त दस्तक दी है। बुधवार को पूरा दिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए तो वहीं कुछ लोग अलाव सेेंकते भी दिखाई दिए। वाहन चालकों ने भी ठंड से बचाव के लिए हाथों में दस्तानें, सिर पर टोपी व शॉल का सहारा लिया। ठंड की दस्तक को लेकर कृषि माहिरों का कहना है कि इससे फसलों को खूब लाभ होगा तो वहीं डाॅक्टरों ने लोगों को ठंड के

शुरूआती दिनों में गर्म कपड़ों से अपनी बॉडी को ढंककर रखने की सलाह दी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं पूरा दिन 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर जारी रही। वहीं बीते वर्ष की बात करें तो आज के दिन जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। बीते एक सप्ताह से ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे मगर बुधवार को सुबह एकाएक तापमान गिरने से लोग पूरा दिन ठिठुरते नजर आए।

मोदी को कृषि कानूनों का फैसला वापस लेना पड़ेगा

 भाजपा की तरफ से पार्लियामेंट में देश के मुद्दों को लेकर सर्दियों में बुलाए जाने वाले सेशन को मुल्तवी करना लोकतंत्र को तार-तार करता है। मोदी सरकार के इस फैसले ने किसान विरोधी चेहरे को जग जाहिर कर दिया। यह बात आम आदमी पार्टी के हलका फिरोजपुर के पूर्व इंचार्ज एडवोकेट रजनीश दहिया ने बुधवार को गांवों में अपने दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता था कि यदि पार्लियामेंट का सेशन बुलाया जाता है सेशन में मौजूदा देश का सबसे बड़ा किसान आंदोलन और किसानी कानूनों पर बहस होनी थी परंतु मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। सेशन को न बुलाने का फैसला करके अपनी नाकामी और काले कानूनों की विफलता को साबित कर दिया है।

सिंघु बॉर्डर पर बब्बर खालसा के आतंकी

 कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघु, टिकरी, कुंडली, गाजीपुर समेत सभी बॉर्डरों पर पिछले 22 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं। इन किसानों में सबसे ज्यादा संख्या पंजाब के किसानों की हैं। मौके पर माहौल और सिंघु बॉर्डर पर लगे मंच पर हो रहे भाषणों से ये कहा जा सकता है कि आंदोलन किसानों के मुद्दों को छोड़कर अन्य मुद्दों की ओर डाइवर्ट हो गया है।

सिंघु बॉर्डर पर बैठे आंदोलित किसानों ने अपने वाहनों और धरना स्थल पर जगह-जगह ‘वी आर फार्मर, नॉट टेररिस्ट’ के बैनर और पोस्टर लगा रखे हैं। लेकिन इन पोस्टरों के उलट भी बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जो साबित करता है कि इस आंदोलन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

किसानों को सड़कों से हटाने की अर्जी आज

 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। उधर, किसानों को सड़कों से हटाने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी। पिटीशनर्स का कहना है कि आंदोलन के चलते रास्ते जाम होने से जनता परेशान है और कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। कुछ पिटीशनर्स ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी की है।

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

सौरभ गांगुली को 1.5 करोड़ रुपए के टैक्स मामले में मिली राहत

 कोलकाता के कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (CESTAT) की एक बेंच ने अपने एक फैसले में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को राहत दी है। इस फैसले की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली के 1.5 करोड़ रुपए बच गए हैं। सर्विस टैक्स अथॉरिटीज ने गांगुली को मिली पूरी फीस को कंपोजिट फीस मानकर उस पर टैक्स वसूला था।

जिस परिवार ने अपने लिए राशन बचाया, उसने भी आंदोलन के लिए दान दिया

हरियाणा के करनाल जिले में रत्तक नाम का एक गांव है। करीब तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में ज्यादातर सिख समुदाय के लोग रहते हैं। खेती से ही इन लोगों की आजीविका चलती है। लिहाजा, गांव के तमाम लोग किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के कई दूसरे गांवों की तरह ही रत्तक गांव के लोग भी इन दिनों दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंच रहे हैं। जो वहां नहीं जा सकते, वे भी अलग-अलग तरीक़ों से इस आंदोलन में मदद कर रहे हैं।

यह पूरा गांव जिस तरह से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहा है, उसे देखकर इस सवाल का भी जवाब मिल जाता है कि सिंघु बॉर्डर पर चल रहे लंगरों में लगातार इतना राशन कहां से आ रहा है? बिसलेरी की बोतलों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली लिए सिंघु बॉर्डर पहुंचे रत्तक गांव के शरणजीत सिंह बताते हैं, ‘इस ट्रॉली में 70 हजार रुपए का पानी है और करीब 20 हजार रुपए का दूसरा सामान। एक दूसरी ट्रॉली भी हमारे गांव से आज आई है। उसमें करीब 60-70 हजार रुपए का राशन है। ये दूसरी बार है जब हम लोग गांव से राशन लेकर आए हैं। इससे पहले 29 नवंबर को हम सामान लाए थे और यहां अलग-अलग लंगरों में बांट दिया था।’

FNI- Advt

 


नौशेरा सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन

भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के पार दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। 

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को यहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के दो सैनिकों का ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

chuthi Punyatithi- Ramesh Chander Sharma

 


मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

किसान आतंकवादी नहीं, वह तो बस अपनी फसल की कीमत मांग रहे : आप नेता संजय सिंह

 आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी फसल की कीमत और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। आजादी के लिए मर मिटने वाले पंजाब के लोगों को आतंकवादी कह कर अपमानित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है, हम दिल्ली में किसानों का स्वागत करते हैं। 

सिंह ने कहा, एक तरफ किसान का बेटा देश की सीमा पर और किसान आंदोलन में शहीद हो रहा है, हिन्दुस्तान की आजादी के बाद ऐसा गैर जिम्मेदार, गृहमंत्री हैदराबाद की सैर कर रहा हैं और उसके पास किसानों से बात करने का समय नहीं है। असंवेदनशील और किसानों की समस्याओं से बेपरवाह गृहमंत्री देश को पहली बार अमित शाह के रूप में देखने को मिल रहा है। अमित शाह को अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करके सबसे पहले किसानों से उनकी समस्याओं पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के बिल की तारीफ करने से साफ है कि केंद्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री की मंशा किसानों की समस्याओं का समाधान करने की नहीं है। 




UP में पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) पंचायत चुनाव में अपना दमखम दिखाना चाहती है। मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को UP में होने वाले पंचायत चुनाव में उतरने का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा, ‘यूपी के लोग दिल्ली क्यों आ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुविधाएं नहीं हैं। अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती है तो UP में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। 

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

अगले दौरे की बातचीत जल्द होगी : कैलाश

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को कहा कि किसानों के साथ जल्द ही अगले दौरे की बातचीत होगी। सरकार वार्ता की तारीख जल्द बताएगी।

अब तक हुई पांच दौरे की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद भी चौधरी ने उम्मीद जताई कि सरकार जरूर कोई समाधान निकाल लेगी और अगली वार्ता में किसानो को मानकर आंदोलन खत्म कर लेंगी। बता दे कि सरकार का प्रस्ताव देखने के बाद किसानों ने छठे दौरे की बैठक से इनकार कर दिया था। इस बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी बातचीत के लिए तैयार है। 

यूपी में बढ़ाई गई भाजपा नेताओं के घर की सुरक्षा

लखनऊ। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश भर में भाजपा सांसदों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बार किसानों ने भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए शासन स्तर से भाजपा नेताओं के घर, दफ्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि सोमवार को होने वाले किसान प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ जिलों में अतिरिक्त फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संयम से काम ले और कानून व्यवस्था को किसी हाल में न बिगड़ने दें। प्रदूषण की आड़ में अराजकता करने वालों पर ही पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए। 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेंस में है। उन्होंने ट्विटर पर बताया, लक्षण नजर आने पर कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरी हालत ठीक है और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। जो संपर्क में आए, वे जांच करवा ले। 

दिल्ली जाने नहीं दे रहे वापस हम जाएंगे नहीं

रविवार सुबह 8:00 बजे घटनास्थल पर ही प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह धरने पर बैठ गए। एसीपी रजनीश वर्मा घंटों उन्हें मनाने में जुटे रहे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नहीं मना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्ली हमें जाने नहीं दिया जा रहा है और वापस हम जाएंगे नहीं। सुबह से देर शाम तक पुलिस अधिकारी किसानों को मनाने में जुटे रहें। 

शुभेंदु के नाम पर खुला कार्यालय भगवा रंग में नहाया

कोलकाता। बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी के नाम पर पहला कार्यालय खुला है। जो पूरी तरह भगवा रंग में नहाया हुआ है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में खुले इस कार्यालय का नाम शुभेंदु बाबू का सहायता केंद्र दिया गया है। शुभेंदु अधिकारी के करीबी तथा जिला महासचिव कनिष्क पांडा को तृणमूल कांग्रेस के पार्टी से निष्कासित कर दिया है पांडा का कहना है कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकना। उन्होंने दावा किया कि शुभेंदु आदर्श की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। 

अहमदाबाद में अमित शाह बनाए गए पन्ना प्रमुख

अहमदाबाद। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जा रही है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है तथा नारणपुर और विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। इसी वार्ड में संघवी स्कूल मतदान केंद्र से शाह ने बूथ एजेंट के रूप में भाजपा के अपने करियर की शुरुआत की थी। वह खुद ही बताते हैं कि उन्होंने बतौर कार्यकर्ता भाजपा के पोस्टर चिपकाए तथा पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे। जनवरी-फरवरी 2021 में राज्य की छह महानगरपालिका के चुनाव भी होने है।  

टीआरपी के मामले में रिपब्लिक मीडिया के सीईओ गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास कंचनदानी को गिरफ्तार किया है। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंचनदानी को 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। रिपब्लिक टीवी ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बांबे हाईकोर्ट में उसे चुनौती देने का ऐलान किया है। मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई ने कंचनदानी को गिरफ्तारी रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया। ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसलिंग ने हंसा रिसर्च एजेंसी के जरिए इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कुछ टीवी चैनलों के खिलाफ फर्जी तरीके से टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) को बढ़ाने का आरोप लगाया गया था। 

 

आंदोलन को राजनीतिक बताना किसानों का अपमान : कांग्रेस

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को राजनीतिक बताने के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि यह कहना गलत है कि किसानों का आंदोलन पर पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों तक सीमित है। आंदोलन को राजनीतिक बताना देश के अन्नदाताओं का अपमान है। मोदी सरकार को अपना अहंकार छोड़कर राजधर्म का पालन करना चाहिए और काले कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। यह सिर्फ देश के 62 करोड़ किसानों की आजीविका की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन 120 करोड़ लोगों के लिए भी है जो किसानों का उपजाया हुआ अन्न खाते हैं। 

किसानों के समर्थन में आज उपवास करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता पर किसानों के समर्थन में सोमवार को उपवास रखने की घोषणा की। साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और देशवासियों से भी उपवास रखने की अपील की।

 इससे पहले कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, निगम प्रसाद और पार्टी के वरिष्ठ नेता किसानों के समर्थन में पार्टी मुख्यालय में उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें पहुंच सकते हैं। 

मंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भाजपा नेता से मांगी रकम

फीरोजाबाद। फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रुपए ठगने वाले साइबर शातिरों ने प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री के नाम पर फेसबुक आईडी बना ली। उन्होंने शहर के भाजपा नेता से रकम ठगने की कोशिश की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के पास जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र सिंह के फेसबुक अकाउंट से शनिवार रात 10:00 बजे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है। उन्होंने एक्सेप्ट कर ली। अमित के मुताबिक रविवार सुबह फेसबुक मैसेंजर पर हाय का मैसेज आने पर वह चौक गए। थोड़ी देर बाद मैसेज आया कि एक काम है। काम बताने की कहने पर पूछा गया गूगल पे चलाते हो। एक मोबाइल नंबर भेज कर कहा गया 15000 रूपये भेज दो। स्पष्ट है कि साइबर शातिर ने मंत्री के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। 

मतदाता बनने के लिए कर रहे जागरूक

नोएडा। युवा भाजपा नेता सुनील भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को नोएडा एक्सप्रेसवे की विभिन्न सोसाइटीयों और गांवों में लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि जगह-जगह पर शिविर लगाए जा रहे हैं।  

पाकिस्तान में फिर तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

लाहौर। 19वीं सदी के सिख महाराज रणजीतसिंह की मूर्ति को पाकिस्तान में एक बार फिर तोड़ दिया गया है। इस मूर्ति को 2019 में ही लाहौर किले में स्थापित किया गया था और तब से इसे दो बार क्षति ग्रस्त किया जा चुका है। मूर्ति को इस बार एक किशोर धार्मिक कट्टरपंथी ने तोड़ा। 


इस घटना के बाद सरकार ने पंजाब प्रांत माई जिंदा हवेली को एहतियातन बंद कर दिया है। लाहौर शायरी प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि घूमने हरबंशपुर के जहीर ने शुक्रवार को मूर्ति की एक बांह तोड़ दी। हालांकि सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। संदिग्ध के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं। किशोर ने पुलिस को बताया कि किले में सिख शासक की मूर्ति देखकर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। जहीर हरबंशपुर का रहने वाला है। इससे पहले अगस्त 2019 में एक मजहबी पार्टी के 2 युवाओं ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया था। 

धर्म बदलकर पति को प्रेम जाल में फंसाया, मुकदमा दर्ज

बिजनौर। जिले में धर्म परिवर्तन निषेध कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। चंडीगढ़ के परिवार के साथ रह रही एक युवती को बिजनौर के मंडावली थाने के एक गांव का युवक धर्म बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसा कर ले गया। युवक के खिलाफ युवती के पिता ने धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून की धारा के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और पूर्व आरोपी युवक का चालान कर दिया। अब पुलिस युवती के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनियापुर की एक युवती का परिवार चंडीगढ़ में पुताई का काम करता है। पिछले 10 साल से उसका परिवार वहां रहकर वहीं पर युवक अफजाल का यूपी के पड़ोसियों के घर आना-जाना था। इस दौरान आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। 

भागने की फिराक में पीएफआई नेता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने सही समय पर कार्रवाई करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के युवा नेता रऊफ शेरिफ को शनिवार को केरल के तिरुवंतपुरम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था। रऊफ शेरिफ मनी लांड्रिंग के एक मामले तथा हाथरस कांड से जुड़े केस में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए वांछित है। सूत्रों के अनुसार, रऊफ शेरिफ के खाते में 2020 में ओमान तथा कतर से 2 करोड रुपए आए और संदेश है कि उन पैसों का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों के लिए किया गया। वह महामारी की आड़ में समन से बचता रहा तथा लंबे समय से छुपा था। 

दिल्ली के सारे रास्ते बंद करने का ऐलान

सोनीपत। कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन को किसान नेता और तेज करने की बात कह रहे हैं। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि रविवार सुबह तक दिल्ली को जाने वाले सभी हाइवे को बंद कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसानों के जत्थे निकले हुए हैं। साथ ही पंजाब के हर गांव में 10-10 युवाओं को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की गई है। किसान नेता कर्म कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि 14 दिसंबर को सभी मुख्यालयों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक धरना दिया जाएगा। उसी दिन अनशन स्थल पर भी सभी जत्थे बंदियों के प्रतिनिधि 1 दिन का अनशन करेंगे। किसानों ने साफ कर दिया है कि उनकी मंशा किसी तरह के उपद्रव की नहीं है, पर वह अपनी ताकत से सरकार को बताएंगे कि किसान किस हद तक जाकर आंदोलन कर सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि राजस्थान व उत्तर प्रदेश के किसान सैकड़ों की संख्या में हाईवे को बंद करने के लिए निकल गए हैं। 

अगले दौर की वार्ता को सरकार प्रयासरत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से अगले दौरे की वार्ता के लिए सरकार प्रयास कर रही है। सरकार चाहती है कि टकराव जल्द से जल्द खत्म हो। सोमप्रकाश केंद्र की तरफ से आंदोलनकारी किसानों से बात करने वाले मंत्रियों में शामिल है। 

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चर्चा के बाद सोमप्रकाश ने कहा, 'हम जल्द ही बैठक बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम चर्चा कर रहे हैं। तारीख अब तक तय नहीं हुई है। अतः हमें बातचीत से ही हल निकालना है। कोई दूसरा रास्ता नही है। यह बात किसान भी जानते हैं और हम भी जानते हैं'।  

मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद

अयोध्या। मुस्लिम लीग के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर नजमुल हसन गनी को पुरानी सब्जी मंडी स्थित उनके आवास पर शनिवार की सुबह नजर बंद कर दिया गया। वह लीग की प्रांतीय कार्यकारिणी की मीटिंग में शामिल होने बिजनौर जा रहे थे और वहां से उनका कार्यक्रम किसान आंदोलन को समर्थन देने दिल्ली जाने का था। आंदोलन किसानों को मुस्लिम लीग का भी समर्थन हासिल है और इसी निर्णय के रूप अनुरूप वे लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दिल्ली जाने की तैयारी में थे। 

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

विपक्षी रैली रोकने के लिए पाक में आतंकी हमले की चेतावनी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को विपक्षी 11 दलों के गठबंधन पीडीएम द्वारा लाहौर किए जा रहे इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और सार्वजनिक सभा में ठीक पहले पाक सरकार ने नई चाल चली है। उसने कहा है कि 13 दिसंबर की रैली के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) यहां आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकता है। इमरान सरकार किसी भी तरह उसके विरोध में होने वाली इस रैली को खत्म करना चाहती है। पीडीएम के विरोध प्रदर्शन से डेरी इमरान सरकार की आतंक-रोधी निगरानी संस्था एनसीटीए ने यह चेतावनी जारी की है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि संभावित आतंकी हमला देश के किस हिस्से में हो सकता है। उसने यह जरूर कहा है कि टीटीपी लाहौर और गठबंधन की गतिविधियों को निशाना बना सकता है। 

फरीदाबाद और गुरुग्राम में पुलिस का कड़ा पहरा

गुरुग्राम/फरीदाबाद। किसान आंदोलन में किसान संगठनों ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने का ऐलान किया है। गुरुग्राम पुलिस सरकार की सुबह से ही सतर्क हो गई। हाईवे पर करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 68 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सरहौल स्थित दिल्ली सीमा और खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। फरीदाबाद में किसानों ने शनिवार को दिल्ली की सीमा पर लगते टोल प्लाजा को घेरने और उन्हें मुफ्त करने का आह्वान किया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि ड्रोन कैमरे से हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। जिले में करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 

हापुड़ से प्रयागराज तक का सफर हुआ सुहाना

हापुड़। मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। हापुड़ जिले में यह हाईवे 29 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसकी लंबाई 32 किलोमीटर होगी। इसमें भूमि का अधिग्रहण न कर, इसे सीधे किसानों से खरीदा जाएगा। लखनऊ में हापुड़ के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 34000 करोड रुपए की लागत से किया जाना है। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने की तैयारी तो प्रदेश सरकार द्वारा पिछले करीब 2 साल से लगातार जारी थी लेकिन विगत दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी। 

35 करोड का जीएसटी छिपकाने का फर्जीवाड़ा

मेरठ। भोला की झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चालन और रखरखाव करने वाले प्रतिभा इंडस्ट्रीज के दिवालिया होने के बाद 35 करोड़ रूपये के जीएसटी बकाया का मामला भी सामने आया है। फर्म ने जीएसटी समेत अन्य देयकों से बचने के लिए टीएल इंफ़्रा नाम की नई फर्म बनाकर लेनदेन शुरू कर दिया। सवाल उठता है कि जल निगम घोटालेबाज फर्म से प्लांट का संचालन क्यों करा रहा है ? जब कंपनी ने फर्म का नाम बदला था तब जल निगम ने इसकी जानकारी नगर निगम को नहीं दी। नगर निगम से प्लांट के संचालन और रखरखाव के लिए हर तीन माह में मिलने वाले 81 लाख रूपये का भुगतान नियम विरुद्ध टीएल इंफ़्रा को किया जाता रहा। नगर निगम के मुख्य नगर लेखा परीक्षक ने इस संबंध में नगर आयुक्त मनीष बंसल को भेजे पत्र से हड़कंप मच गया। 

पदयात्रा निकालने जा रहे सपा नेता नजरबंद

नोएडा। फेस-2 स्थित भूड़ा गांव के समाजवादी पार्टी सपा कार्यालय से जिला ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में किसान के समर्थन में पद यात्रा निकालने जा रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुलिस में नजरबंद कर दिया। सपा कार्यकर्ता कार्यालय से किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकालना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। सपा नेता रेशपाल अवाना ने बताया कि भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते गांव गुड़ा में पदयात्रा करने की जो नहीं करने दी गई। पार्टी कार्यालय के बाहर पीएससी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

 

दुनिया में संक्रमितो की संख्या सात करोड़ के पार

वाशिंटन। विश्व में कराना का प्रकोप कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितो की संख्या शुक्रवार को 7.08 करोड़ के पार हो गई। वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक अब तक की हुई मौत का रिकॉर्ड भी 16 लाख के करीब पहुंचकर 15.91 लाख के पार हो चुका है। वहीं अमेरिका, ब्राजील और विश्व के देशों में हालत बेहद खराब है। महामारी से ठीक होने वालों की संख्या कुल संक्रमितों के मुकाबले कम ही रही है। यह संख्या 4.92 करोड़ों पार हैं। 

यूपीए अध्यक्ष बनने की खबर झूठी : पवार

मुंबई। एनसीपी सुप्रीमो व पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जारी अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष बन सकते हैं।


पवार ने कहा कि यह झूठी खबर चलाई गई है। इसमें कोई तथ्य नहीं है। बता दें कि किसानों के आंदोलन के बीच शरद पवार ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। उसके बाद देश ने सियासी हलचल शुरू हुई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे सकती है। उनकी जगह सदर शरद पवार यूपीए का चेयरमैन बनेंगे। 

सीएम के घर के बाहर धरने से पड़ोसी परेशान

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर चल रहे प्रदर्शन से उनके पड़ोसी परेशान हो गए हैं। इसके चलते हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। क्योंकि प्रदर्शन की अनुमति पुलिस ने दी है। और यह गलत फैसले का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा पुलिस के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की गई है। 

भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कोलकाता। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बंगाल के भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मास्टरमाइंड नासिर अली मंडल को गुरुवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के कल्याणी राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नासिर अली मंडल दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती का निवासी है। उसने ही सुपारी किलर से संपर्क से लेकर तमाम इंतजाम किए थे। इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में थाने से कुछ भी दे दूरी पर इसी पर्व 4 अक्टूबर की रात मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

प्रधान पति पर गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

छौलस में प्रधान प्रति बहादुर अली पर गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजन निराश है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बहादुर अली ने बताया कि गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशियों को काटने के आगे धंधे में लिप्त है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस ने शिकायत की गई थी, लेकिन उस पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई नहीं की। बीते 6 दिसंबर की शाम आरोपी हथियार लेकर उनके घर पर आए और गोली चलाने लगे। गोली लगने से बहादुर अली घायल हो गए। बहादुर अली ने 6 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। 


रात में एम्बुलेंस की कमी की वजह से पत्नी को वक्त पर इलाज नहीं मिला

'18 जनवरी 2011 मे अचानक मेरी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय मेरा ऑटो रिक्शा पंचर था। फिर मैं एक किलोमीटर तक पैदल भागता हुआ गया और किराए का रिक्शा लेकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। आज मेरी पत्नी का हार्ट सिर्फ 35 प्रतिशत ही काम कर रहा है और उसे कई बीमारियां भी हैं। अगर, उस दिन समय पर इलाज हुआ होता तो आज यह हालत न होती। मैंने अपनी पत्नी की हालत देख मुफ्त ऑटो रिक्शा एम्बुलेंस की शुरुआत की।' ये कहना है ऑटो ड्राइवर अतुल भाई ठक्कर का। 


ये कहानी भी उन्हीं की है। वडोदरा के अक्षर चौक इलाके में रहने वाले अतुल भाई पिछले 10 साल से 'मुफ्त ऑटो रिक्शा एम्बुलेंस' चला रहे हैं। वो रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक मरीजों को अस्पताल ले जाते हैं। अब तक 500 से ज्यादा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा चुके हैं। वडोदरा के रहने वाले कंचनभाई पारेख बताते हैं कि एक दिन जब मेरी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई तो मेरी पत्नी ने अतुल भाई को फोन किया। वो तुरंत ही मेरे घर आए और मुझे ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गए। मेरा समय पर इलाज हुआ था। तब मेरा हार्निया का ऑपरेशन हुआ था।


टोल प्लाजा फ्री कराने से क्या नुकसान,एक दिन में देशभर से कितना टोल आता है?

खेती से जुड़े तीन कानूनों को लेकर किसान और सरकार आमने-सामने हैं। बातचीत से भी मसला सुलझ नहीं रहा है। 8 दिसंबर को भारत बंद के बाद किसान अब और बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। 12 दिसंबर को किसान संगठनों ने देशभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री कराने की बात कही है। किसान नेता दर्शन पाल का कहना है कि 12 तारीख को किसी भी टोल प्लाजा पर कोई टैक्स नहीं दिया जाएगा। टोल प्लाजा फ्री कराने से सरकार को क्या नुकसान पहुंचेगा? सितंबर में जब तीनों कानून बने, तो किसानों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से 50 दिनों में टोल प्लाजा से मिलने वाले रेवेन्यू में 150 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।


शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

आत्महत्या के लिए उकसाने, वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार

सिविल लाइन क्षेत्र में युवती के आत्महत्या करने के मामले कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन निवासी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर को सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाले पूजा (22) पुत्री मोहनलाल सैनी ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर थी। युवती के भाई कन्हैया सैनी ने कंपू निवासी मोनू गुप्ता के खिलाफ उसकी बहन पूजा को फोन पर मैसेज आदि भेजकर परेशान करने व वीडियो वायरल कर के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। जिसपर मोनू गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और वीडियो वायरल का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात आरोपी युवक को सवाईमाधोपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी युवक को जेसी के आदेश दिए हैं।विदित रहे पुलिस ने युवती के आत्महत्या के बाद मौके से मोबाइल को जब्त कर लिया गया हैं। वही मृतका के भाई की ओर से आरोपी गंभीर आरोप लगाए गए थे।


मेरठ में व्यक्ति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की

 मेरठ में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने घर में झगड़े के बाद पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें लिखा गया- घटना के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। मेरे पांच भाई हैं। उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

सरकार के किस फैसले के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के खिलाफ एलोपैथिक डॉक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने बुलाई है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक डॉक्टर काम नहीं करेंगे। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि डॉक्टर हड़ताल क्यों कर रहे हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने में क्या दिक्कत है? डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर कोरोना मरीजों का क्या होगा? 

LoC पर पाकिस्तान ने रातभर फायरिंग की

पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। गुरुवार दोपहर शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए। उसके तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

विदेश में रह रहे 6 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) के तहत 16 लोगों के खिलाफ देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया है। आरोपपत्र में कहा गया है कि अमेरिका के सात, ब्रिटेन की छह और कनाडा के तीन लोग खालिस्थान के निर्माण के लिए 'रेफरेंडम 2020' के बैनर तले ठोस अलगाववादी अभियान शुरू करने की संगठित साजिश में शामिल थे। आरोपितों मैं गुरपतवंत सिंह पन्नू, हरदीप सिंह निज्जर और परमजीत सिंह शामिल है, जिन्हे आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गृह मंत्रालय की अधिसूचना के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। पन्नू अमेरिका में रहता है, निज्जर इस समय कनाडा में है और परमजीत ब्रिटेन में है। आरोपपत्र में शामिल अन्य आरोपितों में अवतार सिंह पन्नू, हरप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह प्यारेलाल, हरजप सिंह, सरबजीत सिंह और एस हिम्मत सिंह अमेरिका से हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह बाकी, सबरजीत सिंह बन्नूर, कुलवंत सिंह मोठड़ा, दपिंदरजीत सिंह और कुलवंत सिंह ब्रिटेन से हैं। 

बातचीत के लिए बुला कर भाजपा किसानों का कर रही है अपमान : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में दो समाजवादी प्रत्याशियों की जीत महत्वपूर्ण है। यह इवीएम मशीन पर बैठे बैलेट पेपर की जीत है। भाजपा मैसेंजर चुनाव जीतने की साजिश करती है। इन सब के बावजूद भी है। मतदाताओं में समाजवादी पार्टी के प्रति भरोसे की जीत है। अखिलेश बुधवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों की परेशानी ही सबसे बड़ी समस्या है। किसानों को भगाने के लिए भाजपा ने आय दोगुनी करने और फसल का देवड़ा मूल्य देने के झूठे वादे किए। भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी दिलाने और मंडियों के सशक्त बनाने के खिलाफ है। सपा अध्यक्ष ने डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बार-बार अलग जगह बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित कर रही है। 

शादी में हर्ष फायरिंग बालक की मौत

शादी समारोह में मंगलवार रात जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की में एक बालक की मौत हो गई। आरोपित और मृतक दोनों वधू पक्ष के रिश्तेदार हैं। बालक के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित युवक फरार है। थाना निधौलीकला क्षेत्र के गांव सोरखा निवासी पूरन सिंह की बेटी की बारात अलीगढ़ जनपद के पोछोड़ गांव से आई थी। रात 2:00 बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वधु पक्ष के रिश्तेदार युवक सौरव (गांव कथरी, सिकंदराराऊ, हाथरस) ने तमंचे से फायर कर दिए। एक गोली वधू पक्ष के रिश्तेदार ओंमकार के 10 वर्षीय पुत्र अगम (गांव असलौली, थाना कोतवाली देहात) के चेहरे पर लगी। बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

चीन से भारत के संबंधों को गंभीर नुकसान हुआ

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती के लिए चीन ने पांच विरोधाभासी कारण बताएं है। इन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन की तैनाती से दोनों देशों के संबंधों और समझौते को गंभीर नुकसान हुआ है। बीते 30-40 वर्षों का यह सबसे मुश्किल दौर है। 

मोबाइल टावर लगने से पहले ली जाए आरडब्लूए से अनुमति

नोएडा। आवासीय क्षेत्रों में मोबाइल टावर के निर्माण के लिए 50 मीटर के दायरे में आरडब्लूए और पड़ोसियों से अनुमति लेने की मांग को लेकर डीडीआरडब्लूए ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रशासन में आरडब्ल्यूए से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता को हटा दिया है। आरडब्लूए निवासियों के कल्याण के लिए कार्य करती है। मोबाइल टावर आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों की सेहत पर प्रभाव डालते हैं। उच्च न्यायालय के साथ सर्वोच्च न्यायालय में भी इसे माना है। पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दें। 

अतिक्रमण हटाने को लेकर आरडब्लूए को भेजा नोटिस

नोएडा। सेक्टर-50 स्थित महागुन मेस्ट्रो सोसायटी के फ्लैटों में हुए अतिक्रमण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने आरडब्लूए को नोटिस जारी किया है। इससे अतिक्रमण को 15 दिनों में हटाने के निर्देश दिए गए है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्राधिकरण उचित कार्यवाई करेगा। इन अवैध निर्माण को लेकर महागुन मेस्ट्रो रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। सोसायटी की निवासी शर्मिष्ठा मालिक ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर करीब 50 फीसदी निवासियों द्वारा अवैध निर्माण किया गया है। इस बारे में कई बार आरडब्लूए पदाधिकारियो को भी अवगत कराया जा चूका है, बावजूद कोई इस और ध्यान देने को तैयार ही नहीं है। समस्या क्र समाधान को लेकर अवैध निर्मशिकायत नोएडा प्राधिकरण से की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण द्वारा निर्माण को हटाने के आदेश दिए गए है।    

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

सुरक्षाबलों ने अल बद्र के 3 आतंकी मार गिराए

 जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के टिकेन इलाके में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि इनका संबंध अल बद्र आतंकी संगठन से था। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी, तभी उन पर फायरिंग की गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच बारामूला जिले के सिंहपोरा पट्‌टन में कुछ अज्ञात लोगों की ओर से किए गए ग्रेनेड अटैक में तीन आम नागरिक जख्मी हुए हैं। उन्हें पट्‌टन के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में इस साल अलग-अलग मुठभेड़ों में करीब 200 आतंकी मारे गए हें।

परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व प्रधान आरक्षकों के तबादले

राज्य सरकार ने परिवहन विभाग के 15 इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टर और 2 प्रधान आरक्षकों के तबादले किए हैं। उपचुनाव के बाद पहली तबादला सूची जारी हुई है। फिलहाल, यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। उपचुनाव के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 6 माह का कार्यकाल पूरा हाेने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे चुनाव जीत गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाने के कारण परिवहन विभाग की जिम्मेदारी किसी मंत्री को नहीं सौंपी जा सकी है।

सड़क किनारे खड़े दूध के टैंकर में जा घुसी कार

 ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में बेटी का दाखिला करवाकर गुरुवार को इंदौर जा रहे दंपती की कार इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित चाचरसी जोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक दूध के टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिस बेटी का दाखिला करवाकर लौटे थे, उसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। छोटी बेटी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

सड़क किनारे बगैर बाउंड्री के कुएं में गिरी बारातियों से भरी कार

 मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के दीवान जी के पुरवा गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बारातियों से भरी कार कुएं में गिर गई। इसमें ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खुदे इस कुएं में बाउंड्री नहीं थी। हादसे का शिकार हुए लोग उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के स्वासा गांव के हैं। वे दीवान जी पुरवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दूल्हे के पिता हरसहाय को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को कुएं से बाहर निकलवाया। 

सुनहरी धूप को शाम में ढलते देखा है

सुनहरी धुप को, 

शाम में ढलते देख है. 

चलते चलते मै ने, 

जब भी पलट कर यों ही देखा है,

 

अपने पदचिन्हों को भी 

धूल मे सिमटते देखा है, 

बिखेरा करते थे जो, जलवा-ए-हुस्न,  

सरे-ए-बाजार मै, 

उम्र के एक पड़ाव पर आ कर, 

उम्र को भी ढलते देखा है.


दौड़ा करते थे जो, 

बहुत तेज सफर-ए-मंज़िल-ए-सदा, 

वक्त के एक मोड़ पर आ कर,  

उन को भी थकते देखा है.

 बिखरा कर रोशनी अपने जलवे की, 

मिटा देता था जो रात के अंधियारे को, 

मै ने उस चाँद को भी ढलते देखा है.


दिया करती थी जो,

रंग-ए-बहार गुलशन को,

पतझड़ आने पर उस गुल को भी 

मुरझाते देखा है.


ना कर तू गुरुर अपने होने का,

मै ने तो हर वजूद को खाक में 

मिल जाते देखा है.   

{kanika}.

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

मजदूरों को लूटने वाला चाय विक्रेता दोस्तों समेत अरेस्ट

फोकल पॉइंट एरिया में रात के समय मजदूरों को लूटने वाले 3 युवक पकड़े गए। इनसे एक देसी कट्टा मिला है। यह देसी कट्टा सिटी में ही तैयार किया गया था। पुलिस देसी कट्टा तैयार करके देने वाले बिहार के रहने वाले शख्स को ट्रेस कर रही है। इस गैंग को चला रहा बचिंत नगर का अर्जुन दिन में चाय बेचता था और रात में रेरू पिंड के अविनाश पांडे और रायबरेली के विशाल के साथ मिलकर लेबर को लूटता था। 

डीजल चोरी का आरोप, कार्रवाई से बचने के लिए टंकी पर चढ़े ड्राइ‌वर-कंडक्टर

सिटी बस स्टैंड में रविवार रात को लखनपुर-अमृतसर रूट पर जाने वाली बस से तेल चोरी करने के आरोप में पकड़े गए पनबस के ड्राइवर अजीत सिंह और कंडक्टर मनजिंदर सिंह ब्लैक लिस्ट होने के डर से बस स्टैंड में बनी 70 फीट ऊंची कंडम टंकी पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए। शाम करीब 4:10 बजे टंकी पर चढ़े आरोपियों के पक्ष में पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रेक्ट यूनियन भी आ खड़ी हुई। आखिर 6:10 पर रोडवेज के जीएम नवराज बातिश ने कोई कार्रवाई न होने का लिखित आश्वासन दिया तो दोनों को नीचे उतारा गया। इस मौके रोडवेज के एएमई गुरिंदर सिंह सहित आला-अधिकारी और रोडवेज मुलाजिमों के अलावा एडीसीपी अश्वनी कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज मेजर सिंह भी मौजूद रहे।


किसानों की आज भारत बंद की कॉल, शहर के कई संगठनों का समर्थन

तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली बाॅर्डर पर डटे हुए किसानों ने मंगलवार को भारत बंद रखने का ऐलान किया है। ऐसे में जिले के विभिन्न संगठन, एसोसिएशनें, पेट्रोल पंप और बाजार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। दूसरी तरफ पावरकाॅम के पब्लिक डीलिंग वाले दफ्तरों में पूरी तरह काम होगा, केमिस्ट शॉप-एंबुलेंस के अलावा शादी के आयोजन पर कोई रोक नहीं होगी, बाराती भी आ-जा सकेंगे। वहीं, पीएपी चौक, रामा मंडी चौक समेत करीब 10 जगह धरने प्रदर्शन होंगे और केंद्र सरकार का पुतले फूंके जाएंगे। उधर, आंदोलन के चलते मंगलवार को स्पाइसजेट की आमदुपर से मुंबई की फ्लाइट रद्द रहेगी। 

हरियाणा के किसान बंटे, 1.20 लाख किसानों ने सरकार का समर्थन किया

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है। किसानों की सरकार के साथ बुधवार को यानी कल छठे दौर की बातचीत होनी है। इससे पहले हरियाणा के किसान दो गुटों में बंट गए हैं। 1.20 लाख किसानों ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि नए कानूनों को वापस नहीं लेना चाहिए। हरियाणा के फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस (FPOs) से जुड़े किसानों ने यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसानों के सुझावों के मुताबिक कानूनों में संशोधन करने की सिफारिश की है।

गुजरात में तीन हाइवे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर टायर जलाए;

किसान आंदोलन के समर्थन में आज भारत बंद किया गया है। भाजपा शासित 17 में से 15 राज्यों में इसका ज्यादा असर अब तक नहीं देखा गया है। गुजरात के तीन हाइवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। 


बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया। यहां गंज चौक में सड़क पर टायर जलाए गए। आरजेडी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया।


मज़बूरी या मंजूरी

तुझ से मिलना,

मिल के बिछुड़ना,

तेरे मेरे,

बीच की दूरी,

मज़बूरी या मंजूरी,


हाथ थामना,

साथ निभाना,

फिर यूं अचानक,

अकेला करना,

अपनापन पाने की,

तेरी मेरी,

ख्वाहिश अधूरी,

मज़बूरी या मंजूरी,


विचारो के जब मतभेद पनपते,

एकदूसरे को है हम खटकते,

फिर भी आँखों में,

एक आस भरी,

मज़बूरी या मंजूरी,


तू वह चाहे जो मैं ना चाहूं,

तू ना चाहे जो मैं चाहूं,

जीवन के इस कठिन सफर में,

कैसे होगी चाहत पूरी,

क्या कहूं इसे,

निज स्वार्थ हेतु,

स्वंयनिर्मित संस्कारों की,

मज़बूरी या मंजूरी...?

   

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

प्राधिकरण ने सीआरआरआई को भेजा नोटिस

नोएडा। प्राधिकरण ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीआरआरआई ने शहर की तीन प्रमुख सड़कों को सुधारने के लिए तय समय बीतने के बाद भी अंतिम रिपोर्ट नहीं दी है। इस वजह से आखिरी नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्राधिकरण ने सीआरआर का करार निरस्त हो जाएगा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि 24 नवंबर तक सीआरआरआई को शहर की तीन प्रमुख सड़कों एमपी-1, डीएससी रोड व सेक्टर-62 से 71 तक की सड़कों को सुधारने के लिए सर्वे के बाद आखिरी रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण को काम शुरू करना था, लेकिन सीआरआरआई ने अब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं दी है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में सीआरआरआई से करार निरस्त करने को कहा था, लेकिन इससे पहले एजेंसी को जो भी जवाब देगी, उसके आधार पर सीईओ फैसला करेंगी।  

बदमाशों ने भाजपा नेता से लूटा मोबाइल

नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। भाजपा नेता ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को दी गई शिकायत में अगाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह भाजपा से जुड़े हैं। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने घर से निकले थे।  

तीन युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप

मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। स्वजन ने तीन युवको पर उनकी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किसान हैं। उनकी बेटी को गांव का एक युवक कई दिनों से तंग कर रहा है। पहले भी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस की सख्ताई के बाद बेटी का पता चला था। अब कुछ दिन पहले दोबारा से उनकी बेटी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। स्वजन का आरोप है कि उसी युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इस कार्य में उसके साथी भी सहयोग कर रहे हैं। युवक से उनकी बेटी को जान का खतरा है। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से आरोपितो के खिलाफ शिकायत की है।  

कांग्रेस नेता गौतम अवाना को मृतशोक

नोएडा। किसान कांग्रेस के  जिलाअध्यक्ष गौतम अवाना की मां कुसुम देवी (58) का निधन हो गया। यह सूचना जब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को मिली तो उन्होंने जिलाअध्यक्ष को पत्र लिखकर संवेदना व्यक्त की है।  

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने और कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ लोगों को देने की मांग की है। महासचिव रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा है जिन्हें प्रतिकूल समय में आर्थिक मदद की दरकार है। भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ लोगों को न देकर हर दिन पटोले उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर रही है। सरकार ने 19 नवंबर के बाद से बीते 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत 14 और डीजल की 13 बार बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते साडे 6 साल में पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर 19 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि कीमतें कच्चे तेल के हिसाब से कम करें साथ ही इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। 

केनरा बैंक घोटाले में यूनिटेक के एमडी पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। केनरा बैंक को 198 करोड रुपए का चूना लगाने के आरोप में यूनिटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा, उनके पिता रमेश चंद्रा  व भाई अजय चंद्रा के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। संजय चंद्रा को दिल्ली की एक अदालत ने चिकित्सकीय कारणों से अंतरिम जमानत दी थी। इसके चलते वह शुक्रवार को करीब 43 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा किए गए थे। यूनिटेक कंपनी के खिलाफ विभिन्न मामलों में दिल्ली पुलिस, सीबीआई और ईडी समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है। 

दरोगा संग लिव-इन में रह रही महिला की गोली लगने से मौत

लखनऊ। अपार्टमेंट में दरोगा राहुल राठौर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही 39 वर्षीय ममता सिंह की रविवार सुबह संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। दरोगा वर्तमान में ललितपुर साइबर सेल में तैनात है लेकिन कुछ दिनों से ममता के साथ फ्लेट में था। पुलिस का कहना है कि ममता ने कमरा भीतर से बंद कर अवैध तमंचा खुद को गोली मार ली। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे ममता ने जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी का जिक्र किया है। हालांकि, हालात कराब लग रहे हैं। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने लिखावट के फॉरेंसिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। 

शराब पीकर सोते मिले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिजनौर। एएसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी पर नहीं जाकर शराब के नशे में अपनी चारपाई पर सोते मिलने वाले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो की ड्यूटी पैदल गस्त में लगाई गई थी जबकि तीसरे की ड्यूटी कोतवाली में लगी थी। शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार व पुलिसकर्मी हरपाल सिंह की ड्यूटी पैदल गस्त के लिए शिवालाकला थाने में लगाई गई थी जबकि विकास कुमार की ड्यूटी शहर कोतवाली में लगी थी। जब तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान तीनों बैरक में चारपाई पर शराब के नशे में अचेत अवस्था में मिले। तीनों को जब उठाया तो उनके होश उड़ गए। उनसे ड्यूटी पर नहीं जाने का कारण मालूम किया गया तो नशे की हालत में होने के चलते उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तीनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया तो उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि में उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी है।  

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...