सिटी बस स्टैंड में रविवार रात को लखनपुर-अमृतसर रूट पर जाने वाली बस से तेल चोरी करने के आरोप में पकड़े गए पनबस के ड्राइवर अजीत सिंह और कंडक्टर मनजिंदर सिंह ब्लैक लिस्ट होने के डर से बस स्टैंड में बनी 70 फीट ऊंची कंडम टंकी पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए। शाम करीब 4:10 बजे टंकी पर चढ़े आरोपियों के पक्ष में पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रेक्ट यूनियन भी आ खड़ी हुई। आखिर 6:10 पर रोडवेज के जीएम नवराज बातिश ने कोई कार्रवाई न होने का लिखित आश्वासन दिया तो दोनों को नीचे उतारा गया। इस मौके रोडवेज के एएमई गुरिंदर सिंह सहित आला-अधिकारी और रोडवेज मुलाजिमों के अलावा एडीसीपी अश्वनी कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज मेजर सिंह भी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें