बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बसपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।
गुरुवार, 13 अगस्त 2026
कपिल देव, हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान, सुरेश राणा समेत 25 आरोपियों से केस वापस
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने और निषेधाज्ञा उल्लंघन के केस में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री सुरेश राणा समेत 25 आरोपियों से शासन के आदेश पर केस वापस हो गया है। विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार ने आदेश जारी किए।
यूपी में सात पीसीएस अफसरों के तबादले
यूपी में सात पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर थीं।
दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेड गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेड प्रयागराज के पद पर नियुक्ति दी गई है।
रविवार, 2 नवंबर 2025
मकान को ध्वस्त करते समय दीवार गिरी, तीन दोपहिया वाहन दबे
रेती क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कैलास गेट स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के सामने एक पुराने मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, लेकिन सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहन मलबे की चपेट में आ गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वाहन स्वामियों ने ठेकेदार का विरोध किया।
कैलास गेट से ओमकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के सामने वाली गली में करीब 15 दिनों से पुराने भवन का ध्वस्तीकरण का काम किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस गली में सुबह से लेकर रात तक लोगों की आवाजाही लगी रहती है।बीमा कंपनी से 17 साल लड़कर पाया पैसा
आगरा। रूस से मंगाए गए सामान का बीमा होने के बाद भी कंपनी ने नुकसान की भरपाई नहीं की। मैसर्स मारसन्स इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक ने 14 मार्च 2008 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में वाद दायर किया था। फैसला उनके पक्ष में आने के बाद कंपनी ने राज्य उपभोक्ता आयाेग में अपील कर दी। वहां भी निराशा हाथ लगी है। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से 8.55 लाख रुपये का चेक जमा कराकर वादी को सौंपा।
सहारनपुर: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली
सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रडार पर हैं। ब्रिजेश नगर में चार-चार मकान और 12 बीघे में फार्म हाउस है। पुलिस में रहते हुए प्रेमवीर सिंह राणा ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की। यह खुलासा मेरठ की विजिलेंस टीम की जांच में हुआ है।
'हिंसा बर्दाश्त नहीं, आयोग के लिए सभी दल समान': CEC
कानपुर में माथुर वैश्य समाज की ओर से आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने बिहार चुनाव पर बात की। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में, हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है और मतदाताओं से अपील कर रहा है।
शनिवार, 1 नवंबर 2025
मुसलमानों को साधने के लिए मायावती तैयार
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती एक बार फिर मुसलमानों का भरोसा जीतने की कोशिश
दलित-मुस्लिम भाईचारा कमेटी की बैठक
ग्रेटर नोएडा: होमबायर्स ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
ग्रेनो वेस्ट के आम्रपाली लेजर वैली स्थित आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट के होमबायर्स ने शनिवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) पर फ्लैट्स नहीं सौंपने का आरोप है।
होमबायर्स का कहना है कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम्रपाली समूह की सभी परियोजना का निर्माण एनबीसीसी को करना था। जिसके बाद 2020 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, लेकिन काम की रफ्तार बहुत ही धीमी रही। इसी वर्ष कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे पुराने ठेकेदार को बर्खास्त करके नए ठेकेदार का चयन किया गया था।
इसके अलावा एनबीसीसी ने सर्वोच्च न्यायालय को आश्वासन दिया था कि आम्रपाली प्रोजेक्ट्स में 22,000 फ्लैट्स 2024 के अंत तक पूरे हो जाएंगे, जिसमें आदर्श आवास योजना के नाम से बन रहे कुल 1904 फ्लैट को मार्च 2025 में हैंडओवर के लिए निर्धारित किया गया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक होमबायर्स को उनका घर नहीं मिल पाया है।
होमबायर्स ने बताया कि प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला। खरीदारों ने साइट तक पहुंचने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और एनबीसीसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका कहना है कि जिस प्रकार से अभी काम चल रहा है। उस हिसाब से अगले 1.5 वर्ष में भी यह प्रोजेक्ट नहीं पूरा हो सकता। उन्होंने बताया कि पहले आम्रपाली ने सालों तक प्रोजेक्ट को विलंब किया और अब एनबीसीसी भी उसी तरह से कार्य कर रहा है, फिर सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट का क्या औचित्य रह गया। जब हमें फिर से आकर प्रदर्शन ही करना पड़ रहा है?
प्रदर्शन के दौरान कोई भी एनबीसीसी अधिकारी साइट पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हम लोग सर्वोच्च न्यायालय में एनबीसीसी को किए गए भुगतान के ऊपर जांच की मांग करेंगे। कोर्ट से अपील करेंगे कि एनबीसीसी सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कि आखिर यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा।
Kanpur: युवती की हत्या कर प्रेमी फरार
कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा निवासी भारती गौतम (35) की प्रेमी रोहित उर्फ दिलीप कुमार (मोहम्मद वाहिद) ने हत्या करके शव तखत के नीचे छिपा दिया। आरोपी ने शव पर और तख्त को चारों ओर से चदरा से ढक दिया। पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि दोनो लिवइन में रह रहे थे। मंगलवार को घटना के बाद से वह ताला लगाकर भाग निकला था।
43 करोड़ घोटाले में निदेशक की कार्रवाई, एटीओ व सहायक लेखाकार निलंबित
चित्रकूट जिले के कोषागार में हुए 43 करोड़ के घोटाले में निदेशक ने दो सरकारी अफसरों पर गाज गिरा दी। इस मामले में जेल भेजे गए गए आरोपी सहायक कोषाधिकारी विकास सचान व सहायक लेखाकार अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।
सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता के बेटे समेत दो की मौत
हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक भाजपा नेता का पुत्र है। घटना शुक्रवार देर रात हुई है। सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर मे मजरा खेरवा अमजदपुर निवासी अभिराम सिंह साधन सहकारी समिति सैतियापुर के अध्यक्ष और भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। वह परिवार के साथ शहर में बावन चुंगी पर किराए के मकान में रहते हैं।
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
मुजफ्फरनगर: बालक समेत पूरा परिवार निकला एचआईवी पॉजिटिव
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक बच्चे सहित परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। रक्तदान के बाद खून की जांच में परिवार के एक सदस्य के पॉजिटिव पाए जाने पर मामला सामने आया। पत्नी और तीन वर्षीय बेटा भी जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य एचआईवी पॉजिटिव दंपती के नवजात बच्चे की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 2004 में एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई थी। तब से जनपद में 3500 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का पंजीकरण कर उपचार प्रारंभ किया जा चुका है।
पिछले दिनों एक शिविर में रक्तदान के बाद जांच की गई तो एक व्यक्ति का खून एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित व्यक्ति सहित उसकी पत्नी और बच्चे की भी जांच कराई। इसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए। सभी का जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर उपचार शुरू कराया गया। मेडिकल कॉलेज मेरठ में संक्रमित माता-पिता के छह दिन के शिशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में उपचाराधीन एचआईवी पॉजिटिव महिला को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया था। महिला ने एक शिशु को जन्म दिया था। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज की नर्सरी में भर्ती कराया गया।
पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश, तीन साथी फरार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से पिकअप वाहन में लदे पांच पशु, एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है।
घायल तस्कर की पहचान बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत झरिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जांच में जुटी थी।
इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चार तस्कर घोरावल से रॉबर्ट्सगंज-नौगढ़ मार्ग के रास्ते बिहार की ओर पशु लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक तस्कर घायल हो गया।
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025
मुसलमान जानता है मायावती की चुप्पी का राज- आजम खान
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के मन में अब मायावती को लेकर कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे केवल वही काम करती हैं और केवल ऐसे ही बयान देती हैं जिससे भाजपा को लाभ पहुंचे। अपनी बैठक के माध्यम से उन्होंने केवल मुसलमानों को बरगलाने और भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई होती है, मायावती उस पर चुप्पी साधे रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें मुसलमानों का वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
गुरुवार, 14 अगस्त 2025
यूपी: शिक्षकों के तबादले को लेकर बदली पॉलिसी
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के इस साल फंसे ऑफलाइन तबादलों के बीच शासन ने अगले साल 2026-27 में सिर्फ ऑनलाइन तबादला करने का निर्णय लिया है। शासन ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही आवश्यक मानक व वरीयता भी तय कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि सत्र 2026-27 में एडेड हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का तबादला ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक वांछित जिले के विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन विद्यालयों में खाली पदों का ब्योरा वेबसाइट पर दिया जाएगा।
गुरुवार, 22 मई 2025
Ghaziabad: दहेज के लिए पत्नी को बंधक बनाकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
कौशांबी। वैशाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति आशीष, सास सुशीला, ससुर अशोक और देवर अक्षय पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यहां तक कि महिला ने तहरीर में बंधक बनाकर मारपीट करने, रिश्तेदार के घर हत्या का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही दहेज में 10 लाख रुपये व महंगी गाड़ी मांगने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि उनकी शादी दिल्ली निवासी आशीष से 25 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि पति पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज था। इसके चलते ससुराल वालों ने दहेज बतौर 10 लाख रुपये व गाड़ी की मांग कर दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक प्रताड़नाएं देना शुरू कर दिया। कई बार घर में ही हत्या करने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि अक्तूबर 2024 में पति उन्हें अपने रिश्तेदार के घर ले गया और बिना दहेज की मांग पूरे हुए घर में रखने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर दुपट्टे से गला दबाने का भी प्रयास किया। इसके बाद घर से निकाल दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Ghaziabad : बस से उतरते हुए संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिरी
मेरठ रोड पर रोडवेज बस से उतरने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। बस के पिछले टायरों के नीचे आकर महिला की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह सिहानी चुंगी पर हुआ। हादसा होने के बाद चालक बस लेकर भाग गया। मृतक की पहचान आशा देवी निवासी नंदग्राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
Lucknow: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले कर्मचारी को हटाया गया
पार्षद का फर्जी लेटर पैड और फर्जी साइन बनाकर गलत तरह से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले कार्यदायी संस्था से तैनात कर्मचारी को नगर निगम ने 21 मई को नौकरी से हटा दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कर्मचारी ने जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक के भी फर्जी हस्ताक्षर बनाए थे। इस मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने को लेकर पार्षद ने नगर आयुक्त को मांग पत्र भी दिया है।
जोनल अधिकारी जोन तीन अमरजीत सिंह ने बताया कि कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले कार्यदायी संस्था से तैनात अरविंद को नौकरी से हटा दिया गया। महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी की शिकायत के बाद जब दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उसने जोनल अफसर और कर अधीक्षक के भी फर्जी हस्ताक्षर बनाए थे।
यूपी में 25 पीपीएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश में शासन ने गुरुवार को 25 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर भेजा गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह-V को अमरोहा से महोबा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह अभी तक अयोध्या में तैनात थे। अब इन्हें औरैया भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हरीश सिंह भदौरिया बागपत में तैनात थे। अब इन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर देहात में तैनात पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह-।। को मथुरा से बिजनौर भेजा गया है। प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर को प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ में जिम्मेदारी मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल को सोनभद्र से अंबेडकरनगर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र लखनऊ में जिम्मेदारी मिली ही। पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा को शामली से बागपत भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक नीरज सिंह को सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है।
गाजियाबाद में मंडलाधिकारी (वीके) के रूप में तैनात देवेंद्र कुमार-। को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक भरत पासवान को औरैया से श्रावस्ती भेजा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रिता को बागपत से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार सोनकर को बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र, लखनऊ भेजा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित तिवारी को मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर भेजा गया है।
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...