NOIDA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NOIDA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 नवंबर 2025

गैरपंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त किया जायेगा

 नोएडा। यातायात माह को ध्यान में रखते हुए अब नगर पालिका प्रशासन भी चेत गया है। गैर पंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

शहर में ई-रिक्शा की भरमार है। प्रमुख बाजारों में जाम के लिए ये रिक्शे प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। इसके लिए बीच-बीच में अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद गैर पंजीकृत ई-रिक्शों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। नगर पालिका व पंचायतों को इनके पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई, जिससे वे रूट निर्धारण कर इनका संचालन नियंत्रण कर सकें। जिले में अब भी सैकड़ों ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि सभी ई-रिक्शा संचालकों को 10 नवंबर तक पंजीकरण कराने की मोहलत दी गई है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के साथ अभियान चलाकर गैर पंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त किया जाएगा।


शनिवार, 1 नवंबर 2025

ग्रेटर नोएडा: होमबायर्स ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

 ग्रेनो वेस्ट के आम्रपाली लेजर वैली स्थित आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट के होमबायर्स ने शनिवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) पर फ्लैट्स नहीं सौंपने का आरोप है। 

होमबायर्स का कहना है कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम्रपाली समूह की सभी परियोजना का निर्माण एनबीसीसी को करना था। जिसके बाद 2020 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, लेकिन काम की रफ्तार बहुत ही धीमी रही। इसी वर्ष कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे पुराने ठेकेदार को बर्खास्त करके नए ठेकेदार का चयन किया गया था। 

इसके अलावा एनबीसीसी ने सर्वोच्च न्यायालय को आश्वासन दिया था कि आम्रपाली प्रोजेक्ट्स में 22,000 फ्लैट्स 2024 के अंत तक पूरे हो जाएंगे, जिसमें आदर्श आवास योजना के नाम से बन रहे कुल 1904 फ्लैट को मार्च 2025 में हैंडओवर के लिए निर्धारित किया गया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक होमबायर्स को उनका घर नहीं मिल पाया है। 

होमबायर्स ने बताया कि प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला। खरीदारों ने साइट तक पहुंचने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और एनबीसीसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका कहना है कि जिस प्रकार से अभी काम चल रहा है। उस हिसाब से अगले 1.5 वर्ष में भी यह प्रोजेक्ट नहीं पूरा हो सकता। उन्होंने बताया कि पहले आम्रपाली ने सालों तक प्रोजेक्ट को विलंब किया और अब एनबीसीसी भी उसी तरह से कार्य कर रहा है, फिर सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट का क्या औचित्य रह गया। जब हमें फिर से आकर प्रदर्शन ही करना पड़ रहा है? 

प्रदर्शन के दौरान कोई भी एनबीसीसी अधिकारी साइट पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हम लोग सर्वोच्च न्यायालय में एनबीसीसी को किए गए भुगतान के ऊपर जांच की मांग करेंगे। कोर्ट से अपील करेंगे कि एनबीसीसी सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कि आखिर यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा। 

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

निर्वाचन आयोग चुनाव में गड़बड़ी के लिए संदेह के दायरे में: मुकेश यादव

 महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया की मुख्य तौर पर प्रसारण कार्यशाला का मकसद विगत सप्ताह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से सजीव प्रसारण करके एक प्रेजेंटेशन के द्वारा सबूत के साथ यह बताया गया था कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर भारत का निर्वाचन आयोग लगातार चुनाव में गड़बड़ी करने या होने देने के लिए संदेह के दायरे में है। प्रसारण कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, फिरे सिंह नागर, लियाक़त चौधरी, राजकुमार भारती, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, दयाशंकर पांडे, मधु राज, डॉ सीमा, ईश्वर सिंह, राहुल पांडेय, कैप्टन पीएस रावत,सतीश पांचाल सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

शुक्रवार, 30 मई 2025

बरसात के पहले नालों व नालियों की सफाई करे प्राधिकरण : कनिका

नोएडा। फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज की सचिव कनिका ने नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नोएडा शहर के सभी सेक्टरों में नालियों की सफाई सही प्रकार से न होने के कारण जल भराव हो जाता है जिससे शहरवासियों खास तौर पर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के साथ साथ फ़ैक्टरिओ में भी भर जाता है और उद्योगों व् आवासीय प्रतिस्थानो को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। 

यह क्रम पिछले काफी सालों से चल रहा है। हर बार इसकी शिकायते करते है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आयकर के साथ-साथ बरसात टैक्स भी औद्योगिक क्षेत्र को सहना पड़ता  है।  उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से अनुरोध किया कि अभी बरसात आने में लगभग एक माह का समय है अगर प्राधिकरण सभी सेक्टरों के नालों व नालियों की सफाई करवाये तो यहां के निवासी बरसात के समय होने वाले नुकसान से बच सकेंगे।

बुधवार, 21 मई 2025

एक्सप्रेसवे पर फुटपाथ किनारे चल रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर

 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फुटपाथ किनारे पैदल चल रहे बुजुर्ग दंपती को सोमवार शाम को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर 142 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

बुधवार, 14 मई 2025

नोएडा में बनेगी दुनिया की सबसे छोटी सेमीकंडक्टर चिप

 जापानी कंपनी रेनेसास ने भारत में सेमीकंडक्टर चिप बनाने के दो केंद्रों की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नोएडा और बंगलूरू में जापानी कंपनी रेनेसास के नए सेमीकंडक्टर डिजाइन केंद्रों का उद्घाटन किया था। सबसे अहम बात यह है कि, यह कंपनी भारत में दुनिया की सबसे छोटी 3 नैनोमीटर की चिप बनाएगी। 

मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

दिन ढलते ही मयखानों में बदल जाते हैं नोएडा के पार्क

नोएडा। नोएडा के पार्क चाहे वह औद्योगिक क्षेत्र के हो या आवासीय सेक्टरों के दिन ढलते ही मयखानों में तब्दील हो जाते हैं।  सभी आवासीय सेक्टर में पार्क अय्याशी का अड्डा बने हुए हैं चुकि सेक्टर में ज्यादातर पार्क अंदर की और बने हुए हैं, शाम होते ही प्रेमी जोड़े वहां आने शुरू हो जाते हैं और वहीं पर बैठकर अश्लील हरकतें शुरू कर देते हैं नजारा देखकर पार्कों में टहलने निकालने लोग धीरे-धीरे वहां से खिसकने जाते हैं और प्रेमी जोड़ों के अलावा इन पार्कों में कोई भी नहीं रह जाता। 

इसके अलावा पार्कों में शराबी श्याम से ही आने शुरू हो जाते है और रात में मयखानो में तब्दील इन पार्को का इस्तेमाल करते है। सेक्टर 27, 26, 19, 20, 11, 12 आदि इनमे शामिल है।  सेक्टर 27 में आई ब्लॉक व् डी ब्लॉक के पार्क हर सुबह खाली बोतले व् कैन देखकर इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रात में पार्को का इस्तेमाल मयखानो के तोर पर किया जा रहा है। वही आसपास रहने वाले लोग पार्को में इस प्रकार शराबी व् असामाजिक तत्वों के आने से परेशान है और पुलिस प्रशाशन और RWA से इसकी शिकायत के रहे है। 


 

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

रोड पर खड़ी फॉर्च्युनर से साइड मांगी तो कारोबारी ने मार दी गोली

 नोएडा।  सेक्टर-63 में जिंजर होटल कट के पास रोड पर फॉर्च्युनर कार साइड मांगने के लिए ट्रक चालक ने हॉर्न बजाया तो कार से तमतमाते हुए निकले दूध कारोबारी ने उसके सिर में गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी विकास कुमार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फॉर्च्युनर जब्त कर ली है।

घटना बृहस्पतिवार की है। मूलरूप से बदायूं के हजरतपुर थाने के बोमनपुरा गांव निवासी लालू प्रसाद (29) हल्दीराम कंपनी का ट्रक लेकर नोएडा से राजस्थान जा रहे थे। वह जिंजर होटल कट के पास पहुंचे तो रोड पर फॉर्च्युनर कार खड़ी थी। ऐसे में ट्रक निकलना मुश्किल था। उन्होंने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। फॉच्युर्नर आगे बढ़ी। आरोप है कि इसके साथ ही विकास गालीगलौज करने लगा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लालू प्रसाद के सिर में लग गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

UP: भूमि घोटाले में पूर्व IAS रमारमण से ईडी ने की पूछताछ

 ईडी ने हैसिंडा भूमि घोटाले में पूर्व आईएएस रमारमण से पूछताछ की। टीम ने उनकी चल-अचल संपत्तियों और बैंक खातों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनसे करीबी परिजनों की संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारी भी मांगी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाले में पूर्व आईएएस रमारमण से ईडी ने बृहस्पतिवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। उनसे नोएडा अथॉरिटी का सीईओ रहने के दौरान हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित भूमि की कीमत नहीं वसूलने को लेकर तमाम सवाल किए गए। साथ ही, उनकी चल-अचल संपत्तियों और बैंक खाते के बारे में पूछताछ की गई।

बसपा सरकार मे नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ मोहिंदर सिंह के कार्यकाल में हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टाउनशिप विकसित करने के लिए करीब 36 हजार वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। बाद में कंपनी ने निवेशकों की रकम को हड़पने के साथ भूमि का बड़ा हिस्सा प्रतीक ग्रुप को बेच दिया था। इसकी नोएडा अथॉरिटी से अनुमति लेना तो दूर, भूमि के बदले दी जाने वाली रकम का भुगतान भी बंद कर दिया था।

वही पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापे के दौरान करोड़ों रुपये की कीमत के हीरे और कंपनी संचालकों के यहां से भी करोड़ों के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किए गए थे। इस प्रकरण में रमारमण ने ईडी की विशेष अदालत से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। इसका ईडी ने विरोध किया था। ईडी ने उन्हें नोटिस देकर बृहस्पतिवार को तलब किया था। इसके बाद उनसे गहन पूछताछ की गई है। ईडी उन्हें जल्द दोबारा तलब कर पूछताछ करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि इन दोनों ही अधिकारिओ ने नोइड़ा में अपने कर्यकाल के दौरान काफी उठापटक की थी और अगर ED व् CBI ने इनकी सही ढंग से जांच की तो कई और घपले उज्जागर हो सकते है। 

शनिवार, 28 दिसंबर 2024

सोसाइटी रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार: राज्य में समिति का पंजीकरण एक ही बार किया जाए: तरुण भारद्वाज

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को पत्र लिखकर पूरे प्रदेश पर में सोसाइटी ऑफ रजिस्ट्रार विभाग में व्यक्त भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराते हुए लिखा कि इस विभाग में न केवल पंजीकरण कराते वक्त मोटा सुविधा शुल्क वसूला जाता है बलिक नवीनीकरण के वक्त भी समितियो की बैलेंस शीट देखकर सुविधा शुल्क तय किया जाता है व् मांग न पूरी होने पर पंजीकरण रद्द करने के लिए भी धमकाया जाता है। 

इसके अलावा फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि तमाम क्षेत्रों में सभी पत्राचार रजिस्टर्ड डाक से होने के वाबजूद रजिस्टर आफ सोसाइटीज फाइलों में कभी भी कोई पत्राचार जमा नहीं होता है, परिणाम स्वरुप पंजीकृत सोसाइटियों की फाइलों में कागजों की कमी रहती है और उनकी उगाई की दर बढ़ जाती है। 

ऐसा खास तौर पर प्रदेश में नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद बुलंदशहर मेरठ आदि क्षेत्रों में होता है।  फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने इसके सरलीकरण और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व वार्षिक विवरणों को ऑनलाइन दाखिल करने का तथा फीस जमा करने का सुझाव दिया है ताकि इस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर योगी सरकार लगाम लगा सके और कर्मचारियों अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। 

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

परी चौक पर दिल्ली कूच के लिए पहुंचे 60 से अधिक किसान गिरफ्तार

 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को दिल्ली कूच करने पहुंचे 60 से अधिक किसान और महिलाओं को परी चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी को लुकसर जेल भेज दिया है। किसान जत्थों के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। 

10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने समेत मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन चल रहा है। शनिवार को किसानों के दिल्ली कूच करने की सूचना पर परी चौक पर सवेरे से ही भारी संख्या में पुलिस, पीएसी समेत आरपीएफ के महिला जवान तैनात किए थे। करीब 12 बजे तुगलपुर गांव की और से नारेबाजी करते हुए 30 से अधिक किसान, महिलाएं परी चौक पर पहुंचे। किसानों के परी चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया। किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

उसके आधा घंटे के बाद दादरी के एनटीपीसी के नजदीक के गांवों के किसान और महिलाएं नारेबाजी करते हुए परी चौक पर पहुंचे। इनमें 40 से अधिक महिलाएं भी शामिल थी। महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने के दौरान काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाएं जमीन पर बैठकर नारेबाजी करती रही। पुलिस ने उनको उठाकर बस से जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आंदोलन को दबाने के लिए उनके नेताओं को जेल भेज दिया है। लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। किसानों का जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा। 

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म, क्लास टीचर और स्कूल एडमिन गिरफ्तार

 सेक्टर-27 स्थित एक निजी स्कूल में प्री-नर्सरी की छात्रा (4) से डिजिटल दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्लास टीचर और स्कूल एडमिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच में दोनों को घटना छिपाने और साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मासूम से स्कूल में सफाईकर्मी ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में डिजिटल दुष्कर्म किया था। 8 अक्तूबर को बच्ची रोने लगी और पेट में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद बच्ची को परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां बच्ची से अश्लील हरकत का पता चला। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 10 अक्तूबर को मामला दर्ज कर आरोपी नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के क्रम में क्लास टीचर मधु मेनघानी और स्कूल एडमिन दयामय महतो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को घटना को छुपाने का दोषी पाया गया है।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

निठारी में रालोद नेता के घर फायरिंग

 निठारी गांव में बुधवार देर रात को पैसों के लेनदेन में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के रालोद नेता के घर पर हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक निठारी गांव में दो पक्षों के बीच बुधवार देर रात को केबल के पैसे को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग निठारी गांव के ही हैं। 

आरोप है कि निठारी गांव के संजय अवाना बुधवार रात को राष्ट्रीय लोकदल के नेता सोमेंद्र अवाना के घर के पास पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद होने लगा। इस दौरान संजय अवाना की तरफ से हवाई फायरिंग कर दिया गया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। संजय अवाना के साथ दिल्ली के कुछ लोग भी थे। 

रविवार, 6 अक्टूबर 2024

जिला अस्पताल में एंटी बायोटिक दवा का नमूना फेल

 नोएडा। जिला अस्पताल में मरीजों को बांटी जा रही कम असर वाली एंटी बायोटिक दवा का नमूना फेल हो गया है। यह दवा इंदौर की मॉडर्न लैब ने जिला अस्पताल को आपूर्ति की थी। लखनऊ स्थित केंद्रीय लैब की जांच में यह अधोमानक मिली है। शनिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद बचे हुए स्टॉक को सीज करते हुए इसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि एंटी बायोटिक एमोक्सिलिन एंड पॉटेशियम क्लैवुलैनेट आईपी 625 मिग्रा सहित तीन दवाओं का नमूना जिला अस्पताल के स्टोर से लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद एफएसडीए ने इसकी जानकारी जिला अस्पताल के प्रबंधन को दी। नोटिस भी एफएसडीए की तरफ से स्टोर प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट को जारी किया गया है। 

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

एक बार फिर बढ़ा यमुना एक्सप्रेसवे टोल शुल्क, आज से देना होगा ज्यादा शुल्क

YEIDA ने आधिकारिक तौर पर नई टोल दरें जारी कीं, जिसमें वाहनों की हर श्रेणी के लिए दरों में बढ़ोतरी को सूचीबद्ध किया गया है। नई टोल दरों के अनुसार, हल्के वाहनों या कारों और जीपों को एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.95 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले यह दर 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर थी।

दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क भी 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे भारत के उन कुछ एक्सप्रेसवे में से एक है जहां दोपहिया वाहनों को भी टोल शुल्क देना पड़ता है। नई दरों का मतलब है कि कारों और जीपों को एक तरफ से यात्रा करने के लिए लगभग 500 रुपये का भुगतान करना होगा। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क बहुत कम है और उन्हें लगभग 250 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि टोल शुल्क में बढ़ोतरी पहले की तुलना में ज्यादा लगती है। लेकिन YEIDA ने बढ़ोतरी के फैसले का बचाव किया है।

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा, "2021-22 से, टोल ऑपरेटर, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड हमसे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ोतरी को मंजूरी देने का आग्रह करता रहा। लेकिन हम आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए इसे मना करते रहे। हमने तीन साल तक ऐसा नहीं होने दिया।" उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि पिछले तीन सालों से टोल शुल्क एक समान है, इसलिए 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को औसतन सालाना सिर्फ चार प्रतिशत की बढ़ोतरी माना जाना चाहिए। ऐसा बिल्डर को फायदा पहुंचने के लिए किया जा रहा है। 

Yamuna Expressway Toll Fee: यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से देना होगा ज्यादा टोल शुल्क, जानें नई दरें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। 

Yamuna Expressway Toll Fee Hike from 1st october New Toll Rate List 2024
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
2

विस्तार
Follow Us

यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का रखरखाव करने वाली एजेंसी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नई टोल दरों का एलान पहले ही कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। 
Trending Videos
ADVERTISEMENT
00:54/00:54

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें
YEIDA ने आधिकारिक तौर पर नई टोल दरें जारी कीं, जिसमें वाहनों की हर श्रेणी के लिए दरों में बढ़ोतरी को सूचीबद्ध किया गया है। नई टोल दरों के अनुसार, हल्के वाहनों या कारों और जीपों को एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले प्रत्येक किलोमीटर के लिए 2.95 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले यह दर 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर थी।

दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क भी 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे भारत के उन कुछ एक्सप्रेसवे में से एक है जहां दोपहिया वाहनों को भी टोल शुल्क देना पड़ता है।

विज्ञापन

आपको कितना भुगतान करना होगा
नई दरों का मतलब है कि कारों और जीपों को एक तरफ से यात्रा करने के लिए लगभग 500 रुपये का भुगतान करना होगा। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क बहुत कम है और उन्हें लगभग 250 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि टोल शुल्क में बढ़ोतरी पहले की तुलना में ज्यादा लगती है। लेकिन YEIDA ने बढ़ोतरी के फैसले का बचाव किया है।

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा, "2021-22 से, टोल ऑपरेटर, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड हमसे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ोतरी को मंजूरी देने का आग्रह करता रहा। लेकिन हम आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए इसे मना करते रहे। हमने तीन साल तक ऐसा नहीं होने दिया।" उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि पिछले तीन सालों से टोल शुल्क एक समान है, इसलिए 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को औसतन सालाना सिर्फ चार प्रतिशत की बढ़ोतरी माना जाना चाहिए। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए नई टोल दरें
अन्य वाहनों के लिए, टोल दरें कार या बाइक की तुलना में ज्यादा अधिक हैं। वाणिज्यिक वाहनों या सार्वजनिक परिवहन वाहनों जैसे बसों और ट्रकों को एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने के लिए हर किलोमीटर पर 4.60 रुपये का भुगतान करना होगा। भारी वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल शुल्क दर 12.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 14.25 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है।


NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES