1. *प्रारंभिक इस्लामी आक्रमण (7वीं - 10वीं सदी)*
बुधवार, 21 मई 2025
इस्लामिक आक्रमणों का ऐतिहासिक विश्लेषण: डॉ उमेश शर्मा
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025
शनिवार, 7 दिसंबर 2024
हिंदुओं के हक और सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे संगठन
हाल ही में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के बढ़ते मामलों ने हिंदू संगठनों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इन घटनाओं के विरोध में नोएडा में विभिन्न हिंदू संगठन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। रविवार को श्री सनातन धर्म रक्षा समिति की अगुवाई में नोएडा हाट में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस सभा में पूरे नोएडा क्षेत्र के हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बांग्लादेश और कनाडा में हो रही घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना है। महंत आदित्यकृष्ण गिरी ने इस मुद्दे पर कहा कि यह विरोध केवल एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा। हिंदू संगठन मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इन अत्याचारों को उजागर करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा सनातन धर्म पर हो रहे हमलों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।
गुरुवार, 19 सितंबर 2024
कनाडा के बाद न्यूयॉर्क में भी मंदिर को निशाना बनाए जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद
कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में नफरत भरे संदेश लिखे जाने और तोड़फोड़ किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताना। साथ ही अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की। सांसदों ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि मंदिर में तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा भरे संदेशों के लिखे जाने जैसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।
भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूजा की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा, 'मैं मेलविले में हिंदू मंदिर में हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। पूजा की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की नींव है। धमकी, उत्पीड़न या हिंसा के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जवाबदेही की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना है कि ऐसा दोबारा न हो।'
सोमवार, 19 अगस्त 2024
गुरुवार, 15 अगस्त 2024
थाना इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ गया बंदर, पुलिसकर्मी ने दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगरी में एक ऐसा दृश्य नजर आया जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर राम जन्म भूमि थाने की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज की कुर्सी पर अचानक बंदर आकर बैठ गया है। इस पर एसओ रामजन्म भूमि देवेंद्र पांडे बंदर को सलामी देते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उन्होंने कहा कि बंदर हनुमान जी का प्रतिरूप है इसीलिए उनको सलामी दी है। इस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने अपने सीनियर की कुर्सी का सम्मान किया तो कुछ ने कहा कि पुलिसकर्मी ने हनुमान जी को सलामी दी। #Hinduism
गुरुवार, 8 अगस्त 2024
सोमवार, 5 अगस्त 2024
गुरुवार, 25 जुलाई 2024
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
★★★कौन कहता है कि भारत की खोज वास्को डी गामा ने की ,क्यों पढ़ाया जाता है फर्जी इतिहास।★★★
√●यह ऐतिहासिक पौराणिक लेख तीन विद्वानों द्वारा प्राचीन वाग्मय के आधार पर लिखा गया है संशोधित किया गया है जो प्राचीन ऐतिहासिक संदर्भों को प्रदर्शित करता है।
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
'कांवड़ियों के लिए जगह लेकिन सड़क पर ईद की नमाज़ नहीं' : चंद्रशेखर
"हिंदू धर्म की आस्था है, 10 दिन कांवड़ चलता है, सारे होटल बंद होते हैं, अस्पताल बंद होते हैं, कई बार ऐसा होता है कि अस्पताल जाना होता है, लेकिन उस रास्ते जा नहीं पाते, कहीं और से अस्पताल जाते हैं, लेकिन उनकी आस्था को ठेस ना पहुंचे तो लोग सहते हैं, पर 20 मिनट अगर ईद वाले दिन नमाज़ हो रही है तो कहते हैं नमाज़ होने नहीं देंगे, क्या देश एक ही धर्म का है, क्या दूसरे धर्म के लोगों की इज़्ज़त नहीं है." आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर का ये बयान चर्चा में है.
शुक्रवार, 8 मार्च 2024
बुधवार, 6 मार्च 2024
*🚩 श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम 🚩*
*
जय सत्य सनातन
*
युगाब्द-५१२५*
विक्रमसंवत-२०८०*
तिथि - दशमी सुबह 06:30 तक तत्पश्चात एकादशी*
दिनांक - 06 मार्च 2024*
दिन - बुधवार*
विक्रम संवत् - 2080*
अयन - उत्तरायण*
ऋतु - वसंत*
मास - फाल्गुन*
पक्ष - कृष्ण*
नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
योग - व्यतीपात सुबह 11:33 तक तत्पश्चात वरियान*
राहु काल - दोपहर 12:51 से 02:20 तक*
सूर्योदय - 06:57*
सूर्यास्त - 06:45*
दिशा शूल - उत्तर*
ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:19 से 06:08 तक*
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:26 से 01:15 तक*
व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी (स्मार्त)*
विशेष - एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
विजया एकादशी - 07 मार्च 2024
*
एकादशी अवधि : 06 मार्च सुबह 06:30 से 07 मार्च प्रातः 04:13 तक ।*
व्रत उपवास 07 मार्च को रखा जयेगा । द्वादशी युक्त एकादशी में व्रत रखने का शास्त्रीय विधान*
06 और 07 मार्च दो दिन चावल खाना निषिद्ध हैं ।*
महा शिवरात्रि : 08 मार्च 2024
*
'शिव पुराण' में आता है कि 'महाशिवरात्रि का व्रत करोड़ों हत्याओं के पाप का नाश करनेवाला है ।'*
हिमालय, सुमेरु अपनी मर्यादा छोड़ दे, समुद्र सूख जाय, कोई और रूप हो जाय या अपनी मर्यादा छोड़ दे... उनका प्रभाव भले ही नष्ट हो जाय... लेकिन महाशिवरात्रि का व्रत-उपवास करनेवाले का पुण्य-प्रभाव नष्ट नहीं हो सकता यह शास्त्र वचन है ।*
महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि जागरण, शिव-पूजन - 08 मार्च
*
(निशीथकाल - रात्रि 12:13 से 01:01 तक)*
(प्रहर:- प्रथम - शाम 06:33 से, द्वितीय - रात्रि 09:35 से, तृतीय - मध्यरात्रि 12:37 से, चतुर्थ - 09 मार्च प्रातः 03:39 से)*
(पारणा : 09 मार्च सूर्योदय के बाद) ।*
शिवरात्रि पर स्वास्थ्य-लाभ
*
'बं' शिवजी का बीजमंत्र है । जिनको भी गठिया या वायुसंबंधी तकलीफ हो, वे शिवरात्रि पर 'ॐ बं बं...' का सवा लाख जप करें । वायुसंबंधी ८० प्रकार की तकलीफों से छुट्टी मिल जायेगी ।*
जिनको वायुसंबंधी तकलीफ हो वे एक लीटर पानी में एक काली मिर्च और तीन बेल-पत्ते मसल के डालकर उसे पौना लीटर होने तक उबालें । वह पानी पीनेलायक ठंडा हो जाय तो दिन में वही पियें । इससे भी वायुसंबंधी तकलीफें कम हो जायेंगी ।*
एकादशी में क्या करें, क्या न करें ?
*
1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें ।*
2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।*
हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए ।*
4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*
5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*
6. व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) - इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर,उड़द,चने,कोदो (एक प्रकार का धान), शाक,शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) - इनका सेवन न करें ।*
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...








