गुरुवार, 19 सितंबर 2024

कनाडा के बाद न्यूयॉर्क में भी मंदिर को निशाना बनाए जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद

 कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में नफरत भरे संदेश लिखे जाने और तोड़फोड़ किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताना। साथ ही अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की। सांसदों ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि मंदिर में तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा भरे संदेशों के लिखे जाने जैसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूजा की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा, 'मैं मेलविले में हिंदू मंदिर में हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। पूजा की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की नींव है। धमकी, उत्पीड़न या हिंसा के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जवाबदेही की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना है कि ऐसा दोबारा न हो।'

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...