CRIME लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CRIME लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 नवंबर 2025

तीस लाख की चोरी का आरोपी अली मोहम्मद गिरफ्तार

 गाजियाबाद के साहिबाबाद थानाक्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी मनीष शर्मा के घर 28 अक्तूबर की रात करीब तीस लाख रुपये की चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के सहरसा स्थित मदरपुरा थानाक्षेत्र के खुरशी का रहने वाला अली मोहम्मद है। वर्तमान में वह दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रह रहा था। 

एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी मकान में पानी की टोंटी चुराने के लिए घुसा था। परिवार वालों को सोता देख उसने कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमें से करीब 1.50 लाख रुपये की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक आरोपी को ट्रेस किया गया। इसके बाद दो नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि नगदी में से 63 हजार रुपये उसने खर्च कर लिए थे।  वहीं चुराए हुए जेवरात बेचने के लिए वह बिहार जा रहा था। एसीपी ने बताया कि आरोपी के पास से 87 हजार रुपये और कुछ जेवरात भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ चोरी के करीब 12 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

बम की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार, लोग घबराते तो उसे मजा आता

 विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी व बम होने की फर्जी सूचना मोबाइल फोन पर देने वाले को देर रात जीआरपी ने इटावा से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमी दिल्ली निवासी मोनू उर्फ रामनरेश ने पूछताछ में बताया कि उसने तो केवल मजा लेने के लिए फोन कर दिया था, उसकी सूचना पर ट्रेन रूकती, लोग घबराते तो उसे मजा आता। फिलहाल जीआरपी उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोनू उर्फ रामनरेश निवासी एच- 22 जेजे काॅलोनी, घेबरा, पश्चिम दिल्ली बताया है। उसने कुछ दिन पहले एक कपड़े की दुकान पर काम किया था तो कुछ दिन पहले कोचिंग सेंटरमें नौकरी की थी। आरोपी को इटावा के भरथना के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने मोबाइल से ही फोन करके ट्रेन में बम और आतंकी होने ककी गलत सूचना दी थी। उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

जयपुर में डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा; 13 की लोगों की मौत, 50 घायल

 राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश में था। तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे वाहनों और राहगीरों को कुचलता चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर लगभग 300 मीटर तक लोगों और गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ा, जब तक कि वह एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका नहीं।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चारों ओर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। घायल लोग सड़क पर तड़प रहे थे और वाहन बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पास के कांवटिया अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शवों को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

रविवार, 2 नवंबर 2025

सहारनपुर: सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली

 सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रडार पर हैं। ब्रिजेश नगर में चार-चार मकान और 12 बीघे में फार्म हाउस है। पुलिस में रहते हुए प्रेमवीर सिंह राणा ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की। यह खुलासा मेरठ की विजिलेंस टीम की जांच में हुआ है। 

सात घंटे तक टीम ने एक-एक दस्तावेज खंगाला। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह राणा बागपत क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के रहने वाले हैं। यह विवाद नया नहीं है, बल्कि वर्ष 2021 में प्रधानी का चुनाव होते ही शुरू हो गया था।
वह सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और शामली जिले के कई थाना में प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। इस दौरान उन पर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे। प्रेमवीर पर जांच में 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई थी। विजिलेंस एसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के आवास और फार्म हाउस पर विभाग के 31 सदस्य, पुलिस, चार भवन मूल्यांकन कर्ता ने कार्रवाई की है। शेखपुरा कदीम गांव स्थित एक फार्म हाउस, तीन संबंधित जमीन व गोशाला मिली। करीब 9.60 लाख का सामान मिला। फार्म हाउस की वर्तमान कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपये है। 23 बैनामे कृषि एवं आवासीय प्लॉटों के पाए गए। एक-एक स्कार्पियो, डिजायर और बाइक मिली। छापे की कार्रवाई के दौरान करीब 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई।

गुरुवार, 22 मई 2025

Ghaziabad: दहेज के लिए पत्नी को बंधक बनाकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

 कौशांबी। वैशाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति आशीष, सास सुशीला, ससुर अशोक और देवर अक्षय पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यहां तक कि महिला ने तहरीर में बंधक बनाकर मारपीट करने, रिश्तेदार के घर हत्या का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही दहेज में 10 लाख रुपये व महंगी गाड़ी मांगने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि उनकी शादी दिल्ली निवासी आशीष से 25 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि पति पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज था। इसके चलते ससुराल वालों ने दहेज बतौर 10 लाख रुपये व गाड़ी की मांग कर दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक प्रताड़नाएं देना शुरू कर दिया। कई बार घर में ही हत्या करने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि अक्तूबर 2024 में पति उन्हें अपने रिश्तेदार के घर ले गया और बिना दहेज की मांग पूरे हुए घर में रखने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर दुपट्टे से गला दबाने का भी प्रयास किया। इसके बाद घर से निकाल दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पांच अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर

 2200 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व राज्यपाल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कीरू जलविद्युत परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये के कार्यों के ठेके में कथित भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पांच अन्य के खिलाफ गुरुवार को आरोपपत्र दायर किया है। सीबीआई ने तीन साल की जांच के बाद एक विशेष अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की है। बता दें कि सीबीआई ने अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया था। मलिक अगस्त 2018 से अक्तूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

वहीं इस केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मलिक ने एक्स पर लिखा कि वह अस्पातल में भर्ती हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उन्हें कई शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, जिनका वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें इस परियोजना से संबंधित एक फाइल सहित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। लेकिन पिछले साल सीबीआई द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद उन्होंने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया था। 

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

जज के घर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

 ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवरात, पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने ही सेक्टर गामा दो स्थित एक जज के घर को भी निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान विंशु निवासी जमिया फतेहपुर, राशिद निवासी सैमरी संभल, सचिन व अशोक कुमार निवासी ग्राम बैर हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विंशु है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गामा-2 स्थित एक बंद मकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। उसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जिसमें गिरफ्तार आरोपी दिखे। संदिग्ध होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी राज मिस्त्री या मजदूर बनकर सोसाइटियों और सेक्टरों में रेकी करते है। उसके बाद बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अब तक 6 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके है। गामा-2 में एक जज के घर पर चोरी की थी।

सूरज बन जुबैर ने छात्रा से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 

धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव

कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली गलौज कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंची, तो उसे बड़े भाई ने भी छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मूलरूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी युवती काकादेव में रहकर पढ़ाई करती है। युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान बजरिया के कंघीमोहाल निवासी सूरज से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा, तो सूरज ने गाली गलौज कर मारपीट की। युवती एक दिन उसके घर पहुंची, तो पता चला कि सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है। गैर समुदाय होने के बाद भी जब उसने शादी की बात कही तो जुबैर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

बुरी नीयत से हाथ पकड़कर कमरे में खींचा
मना पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जुबैर की शिकायत लेकर जब वह उसके बड़े भाई फुजेल अहमद के पास पहुंची, तो उसे बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। कमरे में बदसलूकी की। विरोध पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद छात्रा ने बजरिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, धर्मपरिवर्तन समेत अन्य गंभीर धारओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

मेरठ में कक्षा 5 की छात्रा से दुष्कर्म

 टीपीनगर में कक्षा पांच की छात्रा से घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजन और मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित एक कालोनी में 12 वर्षीय छात्रा रहती है। वह कक्षा पांच में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। दोपहर में वह वापस घर पहुंची। शनिवार को परिजनों को कुछ शक हुआ तो मां ने पूछताछ की। मां को बताया कि घर के पास दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

कमाई का झांसा देकर महिला से 1.30 लाख ठगे

 साहिबाबाद। टेलीग्राम के जरिए कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला को शिकार बनाया और उससे दो दिन में एक लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने इसकी शिकायत ऑनलाइन की। इसके बाद साहिबाबाद थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहननगर स्थित अर्थला निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने पर उसे कमाई होने की बात कही गई। झांसे में आकर पीड़िता ने छह और सात अक्तूबर को चार-पांच बार में ठगों के खाते में 1.30 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। पीड़िता को बाद में ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने ठगों के खिलाफ ऑनलाइन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट टीम को मामले में लगाया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

गला घोंटकर मां को उतारा मौत के घाट

ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में मनपसंद लड़की से शादी करवाने से इंकार करने पर एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी बेटे सावन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट की सूचना दी थी।

मौके पर छानबीन के दौरान लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में सावन का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

थाईलैंड में बैठे जालसाजों ने रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे थे 2 करोड़ रुपये

 रिटायर्ड मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ की ठगी करने के तीन आरोपी जयपुर से गिरफ्तार किए गए हैं। सेक्टर-36 साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट कर किए गए फ्रॉड में रकम डलवाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था। ठगी थाईलैंड में बैठे साइबर अपराधियों के गिरोह ने की थी। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयपुर के कानाराम (30), ललित कुमार (22) और सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 निवासी रिटायर्ड मेजर जनरल ने 28 अगस्त को साइबर क्राइम थाने में 2 करोड़ रुपये ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था। 

दंगाइयों को संरक्षण देने वाले फिर हो गए सक्रिय: केशव

 प मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मामले पर बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं।

अस्पताल-शोरूम के बाद उपद्रवियों ने कई घर फूंके, बहराइच में इंटरनेट बंद

बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीणों क्षेत्रों में भी हिंसा बढ़ गई है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सोमवार को उपद्रवियों ने एक शोरूम और अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी की। कई घर भी जला दिए।

उत्तर प्रदेश सीएमओ ने जानकारी दी है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह सचिव संजीव गुप्ता और एडीजी कानून व्यवस्था मौके पर पहुंचे हैं। 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया। 

बहराइच हिंसा पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि "मैं बहराइच के निवासियों और समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे वहां शांति बहाल करने में योगदान दें। यह दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना है। अगर पुलिस की तैयारी ठीक होती तो ऐसी घटना नहीं होती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और लोगों के बीच भाईचारा बनाए रखना सीएम और प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

क लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल

 उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ के चिनहट में मोबाइल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय की तीन युवकों ने साजिश रचकर मार डाला। उसे गला दबाकर मारने के बाद दो मोबाइल (कुल कीमत एक लाख रुपये) और करीब 35 हजार रुपये लूट लिए। 


फिर डिलीवरी ब्यॉय के बैग में ही उसका शव डाला और बाराबंकी के माती इलाके में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों हिमांशु कनौजिया और आकाश को दबोच लिया है। तीसरे आरोपी गजानन की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एसडीआरएफ की टीम शव बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

पत्नी गई मायके, परेशान गार्ड ने जान दी

 लखनऊ। पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम में रहने वाले गार्ड अजय रावत (27) रविवार को गांव के बाहर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता राम प्रकाश ने बताया कि 15 दिन पहले अजय की पत्नी मायके चली गई थी। इससे वह काफी परेशान था। रविवार शाम को वह घर से निकला, पर देर रात तक नहीं लौटा। अगले दिन ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा।


अयोध्या गैंगरेप मामले में नया मोड़, सपा नेता मोईद खान का डीएनए नहीं हुआ मैच

 नौकर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के नौकर राजू के साथ पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट मैच हो गई है। हालांकि सपा नेता के साथ पीड़िता का डीएनए मैच नहीं हुआ, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले में किसी एक आरोपी के साथ रिपोर्ट मैच हो जाने से अपराध की पुष्टि होती है। मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार यदि एक आरोपी 70 वर्ष का है और दूसरा 25 वर्ष का तो युवा आरोपी से डीएनए मैच होने की संभावना अधिक होती है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई हुई। आरोपी सपा नेता और उसके नौकर की डीएनए रिपोर्ट पेश की गई। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान 21 सितंबर को फोरेंसिक लैब के निदेशक को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। अपर महाधिवक्ता विनोद शाही ने बताया कि मुख्य आरोपी के नौकर से डीएनए रिपोर्ट मैच होने से अपराध की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सपा नेता ने पीड़िता के साथ रेप किया और उसके नौकर ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार गैंगरेप किया गया।

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

UP: लड्डू खाकर बेहोश हुईं महिला जज, दुकान मालिक-कर्मचारियों पर केस

 लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यहां से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने से लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात एडिशनल जिला जज (एडीजे) कु. मंजुला सरकार, उनकी बहन व नौकरानी बीमार हो गई। एडीजे को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े विजयखंड स्थित मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू और अन्य मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर उन्होंने, उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए। तीनों की तबियत बिगड़ गई। 

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

ठगों : बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, 15 आरोपी गिरफ्तार

 अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 59 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड मुंबई निवासी निखिल राणा समेत 15 आरोपियों को दबोच लिया है। यह जालसाज अमेरिकी नागरिकों को टारगेट कर उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉप अप मैसेज भेजते थे और सिस्टम को हैक कर देते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर वसूली करते थे। अमेरिकी नागरिकों से जालसाज क्रिप्टो करेंसी में रकम लेते थे और बाद में उसे कैश करते थे। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि वह एक महीने से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और इसके पहले वह मुंबई में इसी तरह का काम कर रहा था।

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES