सोमवार, 31 अगस्त 2026

65 साल के पुजारी की बेरहमी से हत्या, मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई

 हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के परिसर में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। ओम प्रकाश यादव पिछले करीब एक साल से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान मंदिर में रहने वाले पुजारी के रूप में हुई। पुलिस ने शव मिलने वाली जगह के आसपास भी जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और मंदिर के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को बीके अस्पताल भेज दिया है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुजारी मंदिर से कब और किन परिस्थितियों में बाहर गए थे। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लोगों से मिली जानकारी भी खंगाल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...