मंगलवार, 1 सितंबर 2026

चोटपुर: बिजली चोरी और अवैध वितरण के खिलाफ कार्रवाई के कारण स्थानीय निवासियों द्वारा भारी विरोध-प्रदर्शन

 राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नियमों के तहत हिंडन डूब क्षेत्र (Floodplain Area) में बिजली कनेक्शन प्रतिबंधित हैं. इसके बावजूद बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने लगभग 3,000 अवैध कनेक्शन काट दिए और करीब 10 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए हैं. इसके साथ ही बिजली चोरी के आरोप में लगभग 40 एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई हैं. बिजली कटने और भयंकर गर्मी के कारण भारी परेशानी का सामना कर रहे चोटपुर और छिजारसी के स्थानीय निवासियों ने सड़कों पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे-24 (NH-24) की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने मौके पर संभाल लिया. निवासियों का कहना है कि विभाग को बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन नहीं काटने चाहिए थे और वे वैध मीटर कनेक्शन लेकर भुगतान करने को तैयार हैं. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नेताओं ने भी हस्तक्षेप किया है. स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वैध कनेक्शन धारकों को परेशान न किया जाए और मानवीय आधार पर कोई उचित रास्ता निकाला जाए

कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...