शनिवार, 7 दिसंबर 2024

हिंदुओं के हक और सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे संगठन

 हाल ही में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के बढ़ते मामलों ने हिंदू संगठनों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इन घटनाओं के विरोध में नोएडा में विभिन्न हिंदू संगठन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। रविवार को श्री सनातन धर्म रक्षा समिति की अगुवाई में नोएडा हाट में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस सभा में पूरे नोएडा क्षेत्र के हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बांग्लादेश और कनाडा में हो रही घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराना और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना है। महंत आदित्यकृष्ण गिरी ने इस मुद्दे पर कहा कि यह विरोध केवल एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा। हिंदू संगठन मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इन अत्याचारों को उजागर करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा सनातन धर्म पर हो रहे हमलों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...