शनिवार, 19 अप्रैल 2025

रोड पर खड़ी फॉर्च्युनर से साइड मांगी तो कारोबारी ने मार दी गोली

 नोएडा।  सेक्टर-63 में जिंजर होटल कट के पास रोड पर फॉर्च्युनर कार साइड मांगने के लिए ट्रक चालक ने हॉर्न बजाया तो कार से तमतमाते हुए निकले दूध कारोबारी ने उसके सिर में गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी विकास कुमार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फॉर्च्युनर जब्त कर ली है।

घटना बृहस्पतिवार की है। मूलरूप से बदायूं के हजरतपुर थाने के बोमनपुरा गांव निवासी लालू प्रसाद (29) हल्दीराम कंपनी का ट्रक लेकर नोएडा से राजस्थान जा रहे थे। वह जिंजर होटल कट के पास पहुंचे तो रोड पर फॉर्च्युनर कार खड़ी थी। ऐसे में ट्रक निकलना मुश्किल था। उन्होंने साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया। फॉच्युर्नर आगे बढ़ी। आरोप है कि इसके साथ ही विकास गालीगलौज करने लगा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लालू प्रसाद के सिर में लग गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...