मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

किसानों की आज भारत बंद की कॉल, शहर के कई संगठनों का समर्थन

तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली बाॅर्डर पर डटे हुए किसानों ने मंगलवार को भारत बंद रखने का ऐलान किया है। ऐसे में जिले के विभिन्न संगठन, एसोसिएशनें, पेट्रोल पंप और बाजार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। दूसरी तरफ पावरकाॅम के पब्लिक डीलिंग वाले दफ्तरों में पूरी तरह काम होगा, केमिस्ट शॉप-एंबुलेंस के अलावा शादी के आयोजन पर कोई रोक नहीं होगी, बाराती भी आ-जा सकेंगे। वहीं, पीएपी चौक, रामा मंडी चौक समेत करीब 10 जगह धरने प्रदर्शन होंगे और केंद्र सरकार का पुतले फूंके जाएंगे। उधर, आंदोलन के चलते मंगलवार को स्पाइसजेट की आमदुपर से मुंबई की फ्लाइट रद्द रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES