कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है। किसानों की सरकार के साथ बुधवार को यानी कल छठे दौर की बातचीत होनी है। इससे पहले हरियाणा के किसान दो गुटों में बंट गए हैं। 1.20 लाख किसानों ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कृषि कानूनों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि नए कानूनों को वापस नहीं लेना चाहिए। हरियाणा के फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस (FPOs) से जुड़े किसानों ने यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसानों के सुझावों के मुताबिक कानूनों में संशोधन करने की सिफारिश की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें