मेरठ में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने घर में झगड़े के बाद पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें लिखा गया- घटना के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। मेरे पांच भाई हैं। उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें