शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

आत्महत्या के लिए उकसाने, वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार

सिविल लाइन क्षेत्र में युवती के आत्महत्या करने के मामले कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन निवासी मोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 7 दिसम्बर को सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाले पूजा (22) पुत्री मोहनलाल सैनी ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर थी। युवती के भाई कन्हैया सैनी ने कंपू निवासी मोनू गुप्ता के खिलाफ उसकी बहन पूजा को फोन पर मैसेज आदि भेजकर परेशान करने व वीडियो वायरल कर के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। जिसपर मोनू गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और वीडियो वायरल का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात आरोपी युवक को सवाईमाधोपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी युवक को जेसी के आदेश दिए हैं।विदित रहे पुलिस ने युवती के आत्महत्या के बाद मौके से मोबाइल को जब्त कर लिया गया हैं। वही मृतका के भाई की ओर से आरोपी गंभीर आरोप लगाए गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES