खेती से जुड़े तीन कानूनों को लेकर किसान और सरकार आमने-सामने हैं। बातचीत से भी मसला सुलझ नहीं रहा है। 8 दिसंबर को भारत बंद के बाद किसान अब और बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। 12 दिसंबर को किसान संगठनों ने देशभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री कराने की बात कही है। किसान नेता दर्शन पाल का कहना है कि 12 तारीख को किसी भी टोल प्लाजा पर कोई टैक्स नहीं दिया जाएगा। टोल प्लाजा फ्री कराने से सरकार को क्या नुकसान पहुंचेगा? सितंबर में जब तीनों कानून बने, तो किसानों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से 50 दिनों में टोल प्लाजा से मिलने वाले रेवेन्यू में 150 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें