बुधवार, 9 दिसंबर 2020

सड़क किनारे बगैर बाउंड्री के कुएं में गिरी बारातियों से भरी कार

 मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के दीवान जी के पुरवा गांव में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बारातियों से भरी कार कुएं में गिर गई। इसमें ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खुदे इस कुएं में बाउंड्री नहीं थी। हादसे का शिकार हुए लोग उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के स्वासा गांव के हैं। वे दीवान जी पुरवा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दूल्हे के पिता हरसहाय को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को कुएं से बाहर निकलवाया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES