सोमवार, 14 दिसंबर 2020

भागने की फिराक में पीएफआई नेता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने सही समय पर कार्रवाई करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के युवा नेता रऊफ शेरिफ को शनिवार को केरल के तिरुवंतपुरम हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था। रऊफ शेरिफ मनी लांड्रिंग के एक मामले तथा हाथरस कांड से जुड़े केस में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए वांछित है। सूत्रों के अनुसार, रऊफ शेरिफ के खाते में 2020 में ओमान तथा कतर से 2 करोड रुपए आए और संदेश है कि उन पैसों का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों के लिए किया गया। वह महामारी की आड़ में समन से बचता रहा तथा लंबे समय से छुपा था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES