सोमवार, 14 दिसंबर 2020

दिल्ली के सारे रास्ते बंद करने का ऐलान

सोनीपत। कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन को किसान नेता और तेज करने की बात कह रहे हैं। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि रविवार सुबह तक दिल्ली को जाने वाले सभी हाइवे को बंद कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान से किसानों के जत्थे निकले हुए हैं। साथ ही पंजाब के हर गांव में 10-10 युवाओं को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की गई है। किसान नेता कर्म कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि 14 दिसंबर को सभी मुख्यालयों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक धरना दिया जाएगा। उसी दिन अनशन स्थल पर भी सभी जत्थे बंदियों के प्रतिनिधि 1 दिन का अनशन करेंगे। किसानों ने साफ कर दिया है कि उनकी मंशा किसी तरह के उपद्रव की नहीं है, पर वह अपनी ताकत से सरकार को बताएंगे कि किसान किस हद तक जाकर आंदोलन कर सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि राजस्थान व उत्तर प्रदेश के किसान सैकड़ों की संख्या में हाईवे को बंद करने के लिए निकल गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES