गुरुग्राम/फरीदाबाद। किसान आंदोलन में किसान संगठनों ने शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने का ऐलान किया है। गुरुग्राम पुलिस सरकार की सुबह से ही सतर्क हो गई। हाईवे पर करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 68 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सरहौल स्थित दिल्ली सीमा और खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। फरीदाबाद में किसानों ने शनिवार को दिल्ली की सीमा पर लगते टोल प्लाजा को घेरने और उन्हें मुफ्त करने का आह्वान किया है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि ड्रोन कैमरे से हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। जिले में करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें