शनिवार, 12 दिसंबर 2020

विपक्षी रैली रोकने के लिए पाक में आतंकी हमले की चेतावनी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को विपक्षी 11 दलों के गठबंधन पीडीएम द्वारा लाहौर किए जा रहे इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और सार्वजनिक सभा में ठीक पहले पाक सरकार ने नई चाल चली है। उसने कहा है कि 13 दिसंबर की रैली के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) यहां आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकता है। इमरान सरकार किसी भी तरह उसके विरोध में होने वाली इस रैली को खत्म करना चाहती है। पीडीएम के विरोध प्रदर्शन से डेरी इमरान सरकार की आतंक-रोधी निगरानी संस्था एनसीटीए ने यह चेतावनी जारी की है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि संभावित आतंकी हमला देश के किस हिस्से में हो सकता है। उसने यह जरूर कहा है कि टीटीपी लाहौर और गठबंधन की गतिविधियों को निशाना बना सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES