हापुड़। मेरठ से प्रयागराज तक की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। हापुड़ जिले में यह हाईवे 29 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसकी लंबाई 32 किलोमीटर होगी। इसमें भूमि का अधिग्रहण न कर, इसे सीधे किसानों से खरीदा जाएगा। लखनऊ में हापुड़ के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 34000 करोड रुपए की लागत से किया जाना है। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने की तैयारी तो प्रदेश सरकार द्वारा पिछले करीब 2 साल से लगातार जारी थी लेकिन विगत दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें