सोमवार, 7 दिसंबर 2020

शराब पीकर सोते मिले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिजनौर। एएसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी पर नहीं जाकर शराब के नशे में अपनी चारपाई पर सोते मिलने वाले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो की ड्यूटी पैदल गस्त में लगाई गई थी जबकि तीसरे की ड्यूटी कोतवाली में लगी थी। शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार व पुलिसकर्मी हरपाल सिंह की ड्यूटी पैदल गस्त के लिए शिवालाकला थाने में लगाई गई थी जबकि विकास कुमार की ड्यूटी शहर कोतवाली में लगी थी। जब तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान तीनों बैरक में चारपाई पर शराब के नशे में अचेत अवस्था में मिले। तीनों को जब उठाया तो उनके होश उड़ गए। उनसे ड्यूटी पर नहीं जाने का कारण मालूम किया गया तो नशे की हालत में होने के चलते उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तीनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया तो उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि में उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...