नोएडा। सेक्टर-50 स्थित महागुन मेस्ट्रो सोसायटी के फ्लैटों में हुए अतिक्रमण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने आरडब्लूए को नोटिस जारी किया है। इससे अतिक्रमण को 15 दिनों में हटाने के निर्देश दिए गए है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्राधिकरण उचित कार्यवाई करेगा। इन अवैध निर्माण को लेकर महागुन मेस्ट्रो रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। सोसायटी की निवासी शर्मिष्ठा मालिक ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर करीब 50 फीसदी निवासियों द्वारा अवैध निर्माण किया गया है। इस बारे में कई बार आरडब्लूए पदाधिकारियो को भी अवगत कराया जा चूका है, बावजूद कोई इस और ध्यान देने को तैयार ही नहीं है। समस्या क्र समाधान को लेकर अवैध निर्मशिकायत नोएडा प्राधिकरण से की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण द्वारा निर्माण को हटाने के आदेश दिए गए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें