गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

मोबाइल टावर लगने से पहले ली जाए आरडब्लूए से अनुमति

नोएडा। आवासीय क्षेत्रों में मोबाइल टावर के निर्माण के लिए 50 मीटर के दायरे में आरडब्लूए और पड़ोसियों से अनुमति लेने की मांग को लेकर डीडीआरडब्लूए ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रशासन में आरडब्ल्यूए से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता को हटा दिया है। आरडब्लूए निवासियों के कल्याण के लिए कार्य करती है। मोबाइल टावर आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों की सेहत पर प्रभाव डालते हैं। उच्च न्यायालय के साथ सर्वोच्च न्यायालय में भी इसे माना है। पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES