बुधवार, 9 दिसंबर 2020

सुरक्षाबलों ने अल बद्र के 3 आतंकी मार गिराए

 जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के टिकेन इलाके में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि इनका संबंध अल बद्र आतंकी संगठन से था। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी, तभी उन पर फायरिंग की गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच बारामूला जिले के सिंहपोरा पट्‌टन में कुछ अज्ञात लोगों की ओर से किए गए ग्रेनेड अटैक में तीन आम नागरिक जख्मी हुए हैं। उन्हें पट्‌टन के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में इस साल अलग-अलग मुठभेड़ों में करीब 200 आतंकी मारे गए हें।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES