राज्य सरकार ने परिवहन विभाग के 15 इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टर और 2 प्रधान आरक्षकों के तबादले किए हैं। उपचुनाव के बाद पहली तबादला सूची जारी हुई है। फिलहाल, यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। उपचुनाव के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 6 माह का कार्यकाल पूरा हाेने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे चुनाव जीत गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाने के कारण परिवहन विभाग की जिम्मेदारी किसी मंत्री को नहीं सौंपी जा सकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें