मुंबई। मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विकास कंचनदानी को गिरफ्तार किया है। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंचनदानी को 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। रिपब्लिक टीवी ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बांबे हाईकोर्ट में उसे चुनौती देने का ऐलान किया है। मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई ने कंचनदानी को गिरफ्तारी रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया। ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसलिंग ने हंसा रिसर्च एजेंसी के जरिए इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कुछ टीवी चैनलों के खिलाफ फर्जी तरीके से टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) को बढ़ाने का आरोप लगाया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें