गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

शादी में हर्ष फायरिंग बालक की मौत

शादी समारोह में मंगलवार रात जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की में एक बालक की मौत हो गई। आरोपित और मृतक दोनों वधू पक्ष के रिश्तेदार हैं। बालक के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित युवक फरार है। थाना निधौलीकला क्षेत्र के गांव सोरखा निवासी पूरन सिंह की बेटी की बारात अलीगढ़ जनपद के पोछोड़ गांव से आई थी। रात 2:00 बजे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वधु पक्ष के रिश्तेदार युवक सौरव (गांव कथरी, सिकंदराराऊ, हाथरस) ने तमंचे से फायर कर दिए। एक गोली वधू पक्ष के रिश्तेदार ओंमकार के 10 वर्षीय पुत्र अगम (गांव असलौली, थाना कोतवाली देहात) के चेहरे पर लगी। बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES