लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में दो समाजवादी प्रत्याशियों की जीत महत्वपूर्ण है। यह इवीएम मशीन पर बैठे बैलेट पेपर की जीत है। भाजपा मैसेंजर चुनाव जीतने की साजिश करती है। इन सब के बावजूद भी है। मतदाताओं में समाजवादी पार्टी के प्रति भरोसे की जीत है। अखिलेश बुधवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों की परेशानी ही सबसे बड़ी समस्या है। किसानों को भगाने के लिए भाजपा ने आय दोगुनी करने और फसल का देवड़ा मूल्य देने के झूठे वादे किए। भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी दिलाने और मंडियों के सशक्त बनाने के खिलाफ है। सपा अध्यक्ष ने डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की पूरी रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बार-बार अलग जगह बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें