नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) के तहत 16 लोगों के खिलाफ देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया है। आरोपपत्र में कहा गया है कि अमेरिका के सात, ब्रिटेन की छह और कनाडा के तीन लोग खालिस्थान के निर्माण के लिए 'रेफरेंडम 2020' के बैनर तले ठोस अलगाववादी अभियान शुरू करने की संगठित साजिश में शामिल थे। आरोपितों मैं गुरपतवंत सिंह पन्नू, हरदीप सिंह निज्जर और परमजीत सिंह शामिल है, जिन्हे आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गृह मंत्रालय की अधिसूचना के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। पन्नू अमेरिका में रहता है, निज्जर इस समय कनाडा में है और परमजीत ब्रिटेन में है। आरोपपत्र में शामिल अन्य आरोपितों में अवतार सिंह पन्नू, हरप्रीत सिंह, अमरदीप सिंह प्यारेलाल, हरजप सिंह, सरबजीत सिंह और एस हिम्मत सिंह अमेरिका से हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह बाकी, सबरजीत सिंह बन्नूर, कुलवंत सिंह मोठड़ा, दपिंदरजीत सिंह और कुलवंत सिंह ब्रिटेन से हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें