पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर जबरदस्त फायरिंग की जा रही है। गुरुवार दोपहर शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए। उसके तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें