सोमवार, 14 दिसंबर 2020

यूपी में बढ़ाई गई भाजपा नेताओं के घर की सुरक्षा

लखनऊ। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश भर में भाजपा सांसदों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बार किसानों ने भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए शासन स्तर से भाजपा नेताओं के घर, दफ्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि सोमवार को होने वाले किसान प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ जिलों में अतिरिक्त फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संयम से काम ले और कानून व्यवस्था को किसी हाल में न बिगड़ने दें। प्रदूषण की आड़ में अराजकता करने वालों पर ही पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES