नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को कहा कि किसानों के साथ जल्द ही अगले दौरे की बातचीत होगी। सरकार वार्ता की तारीख जल्द बताएगी।
अब तक हुई पांच दौरे की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद भी चौधरी ने उम्मीद जताई कि सरकार जरूर कोई समाधान निकाल लेगी और अगली वार्ता में किसानो को मानकर आंदोलन खत्म कर लेंगी। बता दे कि सरकार का प्रस्ताव देखने के बाद किसानों ने छठे दौरे की बैठक से इनकार कर दिया था। इस बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी बातचीत के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें