कोलकाता। बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी के नाम पर पहला कार्यालय खुला है। जो पूरी तरह भगवा रंग में नहाया हुआ है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में खुले इस कार्यालय का नाम शुभेंदु बाबू का सहायता केंद्र दिया गया है। शुभेंदु अधिकारी के करीबी तथा जिला महासचिव कनिष्क पांडा को तृणमूल कांग्रेस के पार्टी से निष्कासित कर दिया है पांडा का कहना है कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकना। उन्होंने दावा किया कि शुभेंदु आदर्श की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें