सोमवार, 7 दिसंबर 2020

केनरा बैंक घोटाले में यूनिटेक के एमडी पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। केनरा बैंक को 198 करोड रुपए का चूना लगाने के आरोप में यूनिटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा, उनके पिता रमेश चंद्रा  व भाई अजय चंद्रा के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। संजय चंद्रा को दिल्ली की एक अदालत ने चिकित्सकीय कारणों से अंतरिम जमानत दी थी। इसके चलते वह शुक्रवार को करीब 43 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा किए गए थे। यूनिटेक कंपनी के खिलाफ विभिन्न मामलों में दिल्ली पुलिस, सीबीआई और ईडी समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES