सोमवार, 7 दिसंबर 2020

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने और कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ लोगों को देने की मांग की है। महासचिव रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा है जिन्हें प्रतिकूल समय में आर्थिक मदद की दरकार है। भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ लोगों को न देकर हर दिन पटोले उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर रही है। सरकार ने 19 नवंबर के बाद से बीते 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत 14 और डीजल की 13 बार बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते साडे 6 साल में पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर 19 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि कीमतें कच्चे तेल के हिसाब से कम करें साथ ही इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES