कोलकाता। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बंगाल के भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मास्टरमाइंड नासिर अली मंडल को गुरुवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के कल्याणी राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नासिर अली मंडल दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती का निवासी है। उसने ही सुपारी किलर से संपर्क से लेकर तमाम इंतजाम किए थे। इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ में थाने से कुछ भी दे दूरी पर इसी पर्व 4 अक्टूबर की रात मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें