शनिवार, 12 दिसंबर 2020

प्रधान पति पर गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

छौलस में प्रधान प्रति बहादुर अली पर गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजन निराश है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बहादुर अली ने बताया कि गांव में कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशियों को काटने के आगे धंधे में लिप्त है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस ने शिकायत की गई थी, लेकिन उस पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई नहीं की। बीते 6 दिसंबर की शाम आरोपी हथियार लेकर उनके घर पर आए और गोली चलाने लगे। गोली लगने से बहादुर अली घायल हो गए। बहादुर अली ने 6 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES