शनिवार, 12 दिसंबर 2020

यूपीए अध्यक्ष बनने की खबर झूठी : पवार

मुंबई। एनसीपी सुप्रीमो व पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जारी अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष बन सकते हैं।


पवार ने कहा कि यह झूठी खबर चलाई गई है। इसमें कोई तथ्य नहीं है। बता दें कि किसानों के आंदोलन के बीच शरद पवार ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। उसके बाद देश ने सियासी हलचल शुरू हुई कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे सकती है। उनकी जगह सदर शरद पवार यूपीए का चेयरमैन बनेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES