आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी फसल की कीमत और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। आजादी के लिए मर मिटने वाले पंजाब के लोगों को आतंकवादी कह कर अपमानित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है, हम दिल्ली में किसानों का स्वागत करते हैं।
सिंह ने कहा, एक तरफ किसान का बेटा देश की सीमा पर और किसान आंदोलन में शहीद हो रहा है, हिन्दुस्तान की आजादी के बाद ऐसा गैर जिम्मेदार, गृहमंत्री हैदराबाद की सैर कर रहा हैं और उसके पास किसानों से बात करने का समय नहीं है। असंवेदनशील और किसानों की समस्याओं से बेपरवाह गृहमंत्री देश को पहली बार अमित शाह के रूप में देखने को मिल रहा है। अमित शाह को अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करके सबसे पहले किसानों से उनकी समस्याओं पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के बिल की तारीफ करने से साफ है कि केंद्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री की मंशा किसानों की समस्याओं का समाधान करने की नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें