सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की बालिका गत दिनों मां बन गई। इसके बाद 16 वर्षीय प्रेमी ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार प्रोत्साहन ने बताया कि म्योरपुर क्षेत्र की 13 वर्षीय लड़की के बिन शादी के मां बनने की सूचना मिली है। छानबीन में पता चला कि लड़की जिस लड़के से प्रेम करती है वह नाबालिक है। 3 दिन पहले ही उसने प्रसव हुआ है। इसके बाद लड़के के परिवार वाले पीड़िता को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एक टीम उस गांव में जाएगी। पीड़िता चाह रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहे। महिला कल्याण विभाग मामले की सच्चाई जानने के बाद कार्यवाही करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें