शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

राहुल का वॉकआउट संवैधानिक संस्था का अपमान : भाजपा

नई दिल्ली। रक्षा से संबंधित संसद की स्थाई समिति की बैठक से राहुल गांधी के वर्कआउट को भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्था का अपमान करार दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि संसद की स्थाई समिति विचार-विमर्श के लिए होती है। यह विरोध का स्थल नहीं है। जावडेकर के अनुसार संसदीय समिति की बैठकों से अनुपस्थित रहना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी की पुरानी आदत है। उनके अनुसार पिछले डेढ़ साल में रक्षा से संबंधित स्थाई समिति की कुल 14 बैठकें हुई, उनमें से केवल दो बैठकों में राहुल गांधी उपस्थित थे। वह स्थाई समिति का एजेंडा तय करने वाली बैठक में नहीं थे। ऐसे में पहले यह तय जनता के बाहर के मुद्दे पर चर्चा का आग्रह और फिर वर्कआउट सीधे तौर पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES