शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

अल्पसंख्यकों के लिए सबसे स्वीकार्य नेता है मोदी : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके समुदाय के ज्यादातर लोगों के लिए 'सबसे स्वीकार्य नेता' हैं और वे आज मोदी एवं उनकी सरकार की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

केंद्रीय मंत्री ने 'साउथ एशिया स्टेट ऑफ़ माइनॉरिटी रिपोर्ट 2020' को भी खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि भारत धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए असहिष्णु हो गया है। जम्मू एवं कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में हाल ही में भाजपा के लिए प्रचार करके लौटे नकवी ने कहा कि इस केंद्रीय शासित प्रदेश खासकर घाटी के लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर काफी उत्साह है और अब वहां 'खानदानी सियासत और पान दानी विरासत' के युग का अंत हो चुका है। अलगाववादी, आतंकवादी और भारत विरोधी संगठनों पर ब्रेक लगा है। 

जम्मू एवं कश्मीर में गठित होगा अल्पसंख्यक आरोग्य : अल्पसंख्यक कार्य मंत्री के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में मंत्रालय की योजनाएं आरंभ हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर में सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड तथा लद्दाख में वक्फ बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आगे अल्पसंख्यक आयोग भी गठित होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES