नोएडा। प्राधिकरण ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीआरआरआई ने शहर की तीन प्रमुख सड़कों को सुधारने के लिए तय समय बीतने के बाद भी अंतिम रिपोर्ट नहीं दी है। इस वजह से आखिरी नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्राधिकरण ने सीआरआर का करार निरस्त हो जाएगा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि 24 नवंबर तक सीआरआरआई को शहर की तीन प्रमुख सड़कों एमपी-1, डीएससी रोड व सेक्टर-62 से 71 तक की सड़कों को सुधारने के लिए सर्वे के बाद आखिरी रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण को काम शुरू करना था, लेकिन सीआरआरआई ने अब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं दी है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में सीआरआरआई से करार निरस्त करने को कहा था, लेकिन इससे पहले एजेंसी को जो भी जवाब देगी, उसके आधार पर सीईओ फैसला करेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें