गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरा पारा, 10 किमी. प्रतिघंटा से चल रही हवा

 बुधवार को दिसंबर माह के मध्य में एकाएक ठंड ने जबरदस्त दस्तक दी है। बुधवार को पूरा दिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए तो वहीं कुछ लोग अलाव सेेंकते भी दिखाई दिए। वाहन चालकों ने भी ठंड से बचाव के लिए हाथों में दस्तानें, सिर पर टोपी व शॉल का सहारा लिया। ठंड की दस्तक को लेकर कृषि माहिरों का कहना है कि इससे फसलों को खूब लाभ होगा तो वहीं डाॅक्टरों ने लोगों को ठंड के

शुरूआती दिनों में गर्म कपड़ों से अपनी बॉडी को ढंककर रखने की सलाह दी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं पूरा दिन 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर जारी रही। वहीं बीते वर्ष की बात करें तो आज के दिन जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। बीते एक सप्ताह से ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे मगर बुधवार को सुबह एकाएक तापमान गिरने से लोग पूरा दिन ठिठुरते नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES