फीरोजाबाद। फर्जी फेसबुक आईडी बना कर रुपए ठगने वाले साइबर शातिरों ने प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री के नाम पर फेसबुक आईडी बना ली। उन्होंने शहर के भाजपा नेता से रकम ठगने की कोशिश की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के पास जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र सिंह के फेसबुक अकाउंट से शनिवार रात 10:00 बजे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है। उन्होंने एक्सेप्ट कर ली। अमित के मुताबिक रविवार सुबह फेसबुक मैसेंजर पर हाय का मैसेज आने पर वह चौक गए। थोड़ी देर बाद मैसेज आया कि एक काम है। काम बताने की कहने पर पूछा गया गूगल पे चलाते हो। एक मोबाइल नंबर भेज कर कहा गया 15000 रूपये भेज दो। स्पष्ट है कि साइबर शातिर ने मंत्री के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें