नोएडा। फेस-2 स्थित भूड़ा गांव के समाजवादी पार्टी सपा कार्यालय से जिला ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में किसान के समर्थन में पद यात्रा निकालने जा रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुलिस में नजरबंद कर दिया। सपा कार्यकर्ता कार्यालय से किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकालना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। सपा नेता रेशपाल अवाना ने बताया कि भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते गांव गुड़ा में पदयात्रा करने की जो नहीं करने दी गई। पार्टी कार्यालय के बाहर पीएससी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें