सोमवार, 7 दिसंबर 2020

तीन युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप

मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। स्वजन ने तीन युवको पर उनकी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किसान हैं। उनकी बेटी को गांव का एक युवक कई दिनों से तंग कर रहा है। पहले भी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस की सख्ताई के बाद बेटी का पता चला था। अब कुछ दिन पहले दोबारा से उनकी बेटी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। स्वजन का आरोप है कि उसी युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इस कार्य में उसके साथी भी सहयोग कर रहे हैं। युवक से उनकी बेटी को जान का खतरा है। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से आरोपितो के खिलाफ शिकायत की है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES