लाहौर। 19वीं सदी के सिख महाराज रणजीतसिंह की मूर्ति को पाकिस्तान में एक बार फिर तोड़ दिया गया है। इस मूर्ति को 2019 में ही लाहौर किले में स्थापित किया गया था और तब से इसे दो बार क्षति ग्रस्त किया जा चुका है। मूर्ति को इस बार एक किशोर धार्मिक कट्टरपंथी ने तोड़ा।
इस घटना के बाद सरकार ने पंजाब प्रांत माई जिंदा हवेली को एहतियातन बंद कर दिया है। लाहौर शायरी प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि घूमने हरबंशपुर के जहीर ने शुक्रवार को मूर्ति की एक बांह तोड़ दी। हालांकि सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। संदिग्ध के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं। किशोर ने पुलिस को बताया कि किले में सिख शासक की मूर्ति देखकर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। जहीर हरबंशपुर का रहने वाला है। इससे पहले अगस्त 2019 में एक मजहबी पार्टी के 2 युवाओं ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें